फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

चौकी पर सोती रही पुलिस चोर घर से उठा ले गए सात लाख का माल

Sat, 07 Sep 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
crime
बेहजम/सिकंद्राबाद। बेहजम पुलिस चौकी के गांव गौहरपुर के एक घर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। नकदी-जेवर सहित करीब सात लाख रुपये का माल बटोर ले गए। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कभी-कभार ही गांव में आती है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव गौहरपुर निवासी रामकृष्ण शुक्ला ने बताया कि वह और उसके बड़े भाई श्याम मोहन एक ही मकान में रहते हैं। दोनों भाईयों का परिवार गुरुवार की रात छत पर सो रहा था। रात करीब पौने दो बजे तक वह जागते रहे। इसके बाद आंख लग गई और सो गए। इसी बीच पड़ोस में नवनिर्मित होरीलाल के मकान के सहारे चोर घर में घुस आए। कमरों का ताला तोड़कर उनमें रखा सामान खंगाल लिया। सुबह करीब चार बजे भाई श्याम मोाहन उठे। निचले तल पर आए तो देखा कि दरवाजे खुले थे। शक होने पर उन्होंने इधर-उधर टॉर्च की रोशनी डाली। कमरों में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सुटकेस आदि गायब था। यह देख घर में हड़कंप मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। तलाश के दौरान गांव के बाहर खेतों में खाली सुटकेस पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि चोर घर में रखे दोनों भाइयों के कमरे से 55 हजार रुपये की नकदी, सोने के हार, झाला, अंगूठी, आधा किलो चांदी के जेवर समेत करीब सात लाख रुपये का माल बटोर ले गए। घटना के बाद से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर बेहजम चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिवार वालों और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बेहजम चौकी पुलिस को गश्त व्यवस्था तेज करने और खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
- गौरीशंकर पाल, प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed