फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

वीडीओ के मौत के जिम्मेदार चार भाकियू नेता भेजे गए जेल

Sat, 07 Sep 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। बैठक में बुलाकर बेइज्जत करते हुए वीडियो वायरल करने से आहत होकर ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) त्रिवेंद्र कुमार के आत्महत्या करने की घटना में नामजद हुए भाकियू (लोकतांत्रिक) के गोला तहसील अध्यक्ष महेश वर्मा के बाद संगठन के तीन और नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच आक्रोशित साथी कर्मचारियों ने त्रिवेंद्र कुमार का शव सड़क पर रखकर जाम लगाने की योजना बनाई, जिसका पता लगते ही अफसरों ने बात करके समझा दिया। इसके बाद गमगीन माहौल और पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गोला ब्लॉक के वीडीओ त्रिवेंद्र कुमार ने बुधवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी कमरे में छोड़ा था, जिसमें किसान यूनियन के नेताओं और दो प्रधानों के परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके बाद खुलासा हुआ था कि 28 अगस्त को भाकियू (लोकतांत्रिक) ने गोला में बैठक की थी, जिसमें त्रिवेंद्र को बुलाकर काफी अपशब्द कहे थे। यह सब होते हुए का बनाया गया वीडियो यूनियन के मीडिया प्रभारी विकास शुक्ला ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल किया था। वीडियो वायरल होने से वीडीओ त्रिवेंद्र कुमार काफी परेशान थे और वह अवसाद में आ गए थे। सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक वीडीओ के पिता कोमल प्रसाद की तहरीर पर भाकियू (लोकतांत्रिक) के नेताओं सहित नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोला ब्लॉक में तालाबंदी कर कई वीडीओ और कर्मचारी उनके आवास पहुंचे। वहां उन्होंने सदर पुलिस पर मामले को हल्का करने के लिए कम धाराएं लगाने का आरोप लगाया और शव सड़क पर रखकर जाम लगाने की योजना बनाने लगे। इसकी भनक लगते ही एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी विजय आनंद और प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह पहुंच गए। एसडीएम ने कर्मचारियों से वार्ता की। साथ ही धाराओं को बढ़ाने का आश्वासन दिया, इस पर कर्मचारी शांत हो गए। दोपहर में अंतिम यात्रा यात्रा निकली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पिता कोमल प्रसाद ने पुत्र को मुखाग्नि दी। इधर पुलिस ने भाकियू (लोकतांत्रिक) के गोला तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा, सेक्टर प्रभारी अनिल स्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। चारों को शाम को जेल भेज दिया गया। बाकी रसूलपुर के प्रधान का पति और देवरिया प्रधान के पुत्र अभी पकड़ में नहीं आ सके हैं, नामजद भाकियू के दो-तीन नेता भी हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीओ की मौत के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जाएगी, जो भी लोग जांच के दायरे में आएंगे और साक्ष्य मिलेंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। -पूनम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed