{"_id":"5d4876718ebc3e6d16353412","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3714041148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में गिरकर शाहजहांपुर के बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में गिरकर शाहजहांपुर के बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
मैलानी। शाहजहांपुर निवासी एक बुजुर्ग की सिंचाई के लिए खेत में बने नाली में गिरकर मौत हो गई। डायरी में मिले फोन नंबर से मृतक की शिनाख्त हो सकी।
थाना क्षेत्र के ग्राम लोचनपुर के गुरुद्वारा के पास से खेतों के बीच से खुटार जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे सिंचाई को बने नाली में रविवार की देर शाम एक बुजुर्ग का शव मिला। उसकी साइकिल उसके ऊपर पड़ी थी। यह देख खेत के मालिक ने इसकी सूचना प्रधान गुरमेल सिंह को दी। प्रधान गुरमेल सिंह की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। रात करीब आठ बजे पंचनामा अज्ञात में भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के पास से मिली डायरी में मिले मोबाइल नंबरों पर बात करने से शव की शिनाख्त शंकर लाल 60 वर्ष निवासी बिलसिया गंगसरा थाना पुवायां शाहजहांपुर के रूप में हुई। सूचना पाकर पास के गांव मुल्लापुर से पहुंचे उसके एक रिश्तेदार ने बताया कि शंकर लाल उसके घर से रविवार की दोपहर अपने घर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।