फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

खेत में निकलवाई चकरोड तो किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 05 Aug 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। जिगिनहां गांव में एक खेत में गलत तरीके से चकरोड निकाले जाने से आहत 70 वर्षीय किसान ने पेड़ में फंदा डाल उससे लटककर जान दे दी। जेब से निकले सुसाइड नोट में उसने चकबंदी अधिकारियों और प्रधान को दोषी ठहराया है। प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, वहां गांव से भागा हुआ है। दो दिन पहले किसान ने अपने साथ हुई नाइंसाफी डीएम को बताते हुए गुहार लगाई थी, मगर कोई कार्रवाई न होने पर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

लखीमपुर तहसील क्षेत्र के जिगिनहां निवासी ओमप्रकाश वर्मा के खेत को चकबंदी अधिकारियों ने इस साल ग्राम समाज की डेढ़ बीघा जमीन घोषित करते हुए सरकारी प्राइमरी विद्यालय को दे दिया था। किसान का आरोप था कि चकबंदी अधिकारियों ने ग्राम प्रधान से मिलकर धन बल के जरिए उसकी अच्छी जमीन को ग्राम समाज के नाम कराया। फिर जो खेत उसे दिया गया, उसका रकबा कम था, मगर दिखाया ज्यादा था। हद यहीं तक खत्म नहीं हुई। प्रधान ने चुनावी रंजिश के चलते उसके नए मिले खेत से चकरोड भी निकलवा दिया। इससे सबसे परेशान ओमप्रकाश ने दो अगस्त को डीएम को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। तब उसने परिवार सहित आत्महत्या करने को भी चेताया था। इस सबके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह शनिवार रात प्राइमरी स्कूल के पास खाली पड़े अपने पुराने खेत पर गया और वहां शीशम के पेड़ पर फंदा डालकर लटक गया। सुबह जब लोगों ने किसान की लाश लटकी देखी तो गांव में हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने ग्राम प्रधान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर हैदराबाद थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। एसडीएम और पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद चकबंदी विभाग के कार्यों की भी जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवार को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करेंगे। आत्महत्या किए जाने से किसान को बीमा योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed