{"_id":"5d45d2ec8ebc3e6caa3bba08","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3711661187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयानतपुर में अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयानतपुर में अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरिया धनी। थाना मोहम्मदी पुलिस चौकी रेहरिया के अंतर्गत गोमती मोड़ से सौ मीटर की दूरी पर दयानतपुर जाने वाले मार्ग पर एक शव मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस दुर्घटना में मौत होने की बात कह रही है, जबकि ग्रामीण हत्या होने की आशंका जता रहे हैं।
ग्राम पंचायत भुड़िया के मजरा दयानतपुर केसोवरन सिंह ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे रोड प गाड़ी आने की आवाज सुनाई दी। उसके बाद कुत्ते जोर से भौंकने लगे। जब वह झाले से निकलकर रोड पर आए तो मेहर सिंह के गन्ने के खेत में एक व्यक्ति की लाश पड़ी देखी। सोबरन सिंह ने यूपी 100 नंबर पर कॉल की न लगने पर रेहरिया चौकी पुलिस को सूचना दी। कोतवाल मोहम्मदी संजय त्यागी और रेहरिया चौकी इंचार्ज मनीश पाठक घटना स्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि मृतक पैंट, शर्ट पहने था। 35 वर्षीय इस युवक के सिर से खून निकल रहा था। जिससे अनुमान है कि कोई वाहन टक्कर मार कर शव यहां डाल गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।