फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

युवक ने तमंचे से खुद पर दागी गोली, भर्ती

Sun, 04 Aug 2019 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
crime
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के गांव धर्माखेड़ा में एक युवक ने एकतरफा प्यार में असफल होने पर शनिवार सुबह तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और फौरन सूचना युवक के परिवार वालों को दी। सूचना पाकर पहुंची मैगलगंज पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा हैै।
विज्ञापन

धर्माखेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय अंकित गुप्ता घर के नजदीक ही रहने वाली एक लड़की से एक वर्ष से एकतरफा प्यार कर रहा था। बताते हैं कि युवक का इस युवती के घर आना-जाना था, वह उसके बाबा की गाड़ी चलाता था। गाड़ी चोरी होने के बाद उसकी नौकरी तो छूट गई, मगर वह लड़की को रिझाने की कोशिश लगातार करता रहा। अब उस लड़की ने प्यार करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद अंकित ने जान देने का मन बना लिया। शनिवार सुबह 11.30 बजे वह घर से निकलकर 50 मीटर दूर पंकज गुप्ता की दुकान के पास पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद उसने 315 बोर का तमंचा अपने सिर में सटाकर गोली चला दी। आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंच गए। अंकित लहूलुहान होकर तड़प रहा था। इसकी सूचना दुकानदारों ने फौरन मैगलगंज थाना और अंकित के परिवार वालों को दी। मैगलगंज पुलिस और अंकित के परिवार वाले उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि अंकित की हालत खतरे से बाहर है। गोली माथे पर सटाकर दागी गई थी, लेकिन गोली ऊपर की ओर सिर को चीरती हुई निकल गई है, सिर में अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ। थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि मामला एकतरफा प्यार में असफल होने का ही है। मौके पर 315 बोर का तमंचा और एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed