फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crime branch produced two arrested accused before CJM court sent to 14 days judicial custody in Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा: क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार दो आरोपियों को अदालत में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Fri, 08 Oct 2021 08:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 08 Oct 2021 08:26 PM IST
सार

आईजी लक्ष्मी सिंह के अनुसार हत्या में तीन लोगों की भूमिका को चिह्नित किया गया है। दुर्भाग्य से तीनों की मौत हो चुकी है, जिससे उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।

विज्ञापन
Crime branch produced two arrested accused before CJM court sent to 14 days judicial custody in Lakhimpur violence
लखीमपुर हिंसा: न्यायिक हिरासत में भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में गिरफ्तार किए गए दोनों घायल अभियुक्तों लवकुश और आशीष को पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब तीन बजे सीजेएम चिंताराम की कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया।

विज्ञापन


तीन अक्तूबर 2021 को तिकुनिया में हुए बवाल में आठ लोगों की मौत होने के मामले में तिकुनिया कोतवाली में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। किसानों की ओर से दर्ज एक एफआईआर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जबकि 15-20 आरोपी अज्ञात में दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को इस मामले में बनवीरपुर निवासी लवकुश और तारानगर निवासी आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। उसके बाद उन दोनों को अभियुक्त बनाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मीडिया से छुपाए रखी जानकारी और कोर्ट में कर दिया पेश
शुक्रवार शाम करीब तीन बजे तिकुनिया पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। बयानों में अभियुक्तों ने कहा कि वे दोनों थार गाड़ी में सवार थे। गाड़ी के पलटने से दोनों घायल हुए थे, जिसके बाद से दोनों का इलाज चल रहा है। बयान दर्ज किए जाने के बाद कोर्ट ने दोनों को 21 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया। कोर्ट में दोनों अभियुक्तों को पेश करने की जानकारी पुलिस ने मीडिया से छुपाए रखी और गुपचुप तरीके से दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजों पर गिरफ्तारी में भी झोल
क्राइम ब्रांच ने दोनों अभियुक्तों लवकुश और आशीष पांडेय को गुरुवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी, लेकिन तिकुनिया पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी शुक्रवार को दिखाई है। तिकुनिया पुलिस ने ही दोनों अभियुक्तों को कोर्ट के समक्ष पेश किया।


लवकुश और आशीष पांडेय घटनास्थल पर थे मौजूद  
आईजी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है, लेकिन आशीष को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। पुलिस लाइंस में मीडिया से बातचीत में आईजी लक्ष्मी सिंह ने जिन दो लोगों से पूछताछ करने की बात कही है, उसमें एक लवकुश गृह राज्यमंत्री के गांव बनवीरपुर का रहने वाला है। दूसरा युवक आशीष पांडेय भी लवकुश का साथी है। इन दोनों के नाम तीन अक्तूबर को घटना में मारे गए शुभम मिश्रा के पिता विजय मिश्रा की ओर से तिकुनिया पुलिस को दी तहरीर में शामिल किए गए थे, जिसमें बताया गया है कि लवकुश और आशीष पांडेय घटनास्थल पर मौजूद थे, जब कुछ किसान लाठी और तलवार से शुभम और हरिओम को मार रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की है, जिनसे मिले तथ्यों के आधार पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने किसानों की मौत के दोषियों की भूमिका चिह्नित करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed