{"_id":"5e629c788ebc3ec559283d19","slug":"crime-accident-lakhimpur-news-bly3986938200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिथाइल अल्कोहल का खाली टैंकर फटा, चपेट में आई पिकअप खंती में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिथाइल अल्कोहल का खाली टैंकर फटा, चपेट में आई पिकअप खंती में पलटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह ढखेरवा की ओर जा रहा मिथाइल अल्कोहल का खाली टैंकर अंदर गैस बन जाने के कारण फट गया। धमाका इतना तेज हुआ कि केबिन के पीछे बने टैंक (गैलन) के परखचे उड़ गए। यही नहीं चपेट में आई पास से निकल रही एक मांस भरी पिकअप भी खंती में जा गिरी। हादसे में टैंकर चालक को चोटे आईं हैं, जबकि पिकअप चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
सुबह करीब तीन बजे मिथाइल अल्कोहल का एक खाली टैंकर ढखेरवा की ओर जा रहा था। चंद्रपुरा ईंट भट्ठे के पास अचानक पीछे टैंक (गैलन) में धमाका हो गया, जिससे पास से गुजर रही पिकअप चपेट में आ गई और खंती में जा गिरी। पिकअप चालक शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव नयागांव निवासी इमामुद्दीन बाल-बाल बच गया, पिकअप बरेली से नानपारा (बहराइच) जा रही थी। धमाके की आवाज पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और टैंकर चालक को किसी वाहन से अस्पताल के लिए भेजा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कफारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा ने बताया कि आशंका है कि खाली टैंकर में गैस बन गई, इससे उसमें विस्फोट हुआ है। विस्फोट की सही वजह जानने के लिए फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। पिकअप में लदे मांस के कागजात की भी जांच की जा रही है। टैंकर चालक के न मिलने से उसके नाम-पते की जानकारी नहीं हो सकी है। वह किस अस्पताल में भर्ती है इसका पता लगाया जा रहा है।