{"_id":"5de6b0b88ebc3e547744687d","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly386615268","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा नहीं करने पर बच्चे को धूप में खड़ा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा नहीं करने पर बच्चे को धूप में खड़ा किया
विज्ञापन
पलियाकलां। तहसील पहुंचे ग्रामीणों व अधिवक्ताओं ने एक स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद एसडीएम पूजा यादव को अलग-अलग दो ज्ञापन भी सौंपे।
ऐंठपुर गांव निवासी राजवीर सिंह ने ज्ञापन में कहा कि उसके परिवार के पांच बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। पेशे से वह कृषक है और गन्ने का भुगतान न मिल पाने के कारण बच्चों की फीस देने में काफी दिक्कतें आ रहीं हैं। आरोप है कि स्कूल में फीस न जमा करने पर बच्चों को घंटों धूप में खड़ा किया जाता है और फीस में देरी हो जाने पर लेट फीस का अतिरिक्त चार्ज भी लगाया जाता है। साथ ही मनमाने ढंग से फीस भी वसूली जाती है।
उधर, 30 नवंबर को अभिभावक मीटिंग में शामिल होने गए अतरिया निवासी गुरमीत सिंह पुत्र सोबरन सिंह ने कैंटीन संचालक के खिलाफ जोकि बच्चों के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाली हानिकारक वस्तुएं बेच रहा था को लेकर आपत्ति जताई थी और स्कूल प्रबंधन को ज्ञापन भी दिया। जिसके बाद संचालक और स्कूल प्रबंधन ने उसके साथ ही बदसुलूकी की। जिसको लेकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।