फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 14 घायल

Thu, 10 Oct 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
crimc
ईसानगर। मूर्ति विसर्जन करने जालिमनगर पुल के गंगा घाट पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत गंभीर है। जिन्हें डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिंगावर गांव के लोग बुधवार को देवी प्रतिमा का विसर्जन करने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जालमिनगर पुल के गंगा घाट पर जा रहे थे। गांव मैला को जाने वाली पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवर टेक करते समय मूर्ति वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चीखपुकार मच गई। कई श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। राहगीरों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह ट्रॉली को सीधा कराकर दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। ट्रॉली में करीब 18 लोग सवार थे। हादसे में सिंगावर गांव निवासी अनिल, खुशीराम, ओमकार, गुल्लऊ, कंतू, विनोद, संजय, कमलेश, फारूक सहित करीब 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर हरेराम, कमलेश और अनिल को को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed