फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

हिस्ट्रीशीटर की फायरिंग से दहली कांशीराम कॉलोनी

Tue, 08 Oct 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। डीएम रोड स्थिथ कांशीराम कॉलोनी में हिस्ट्रीशीटर समेत छह से अधिक युवक कार व बाइकों पर सवार होकर आए और फायरिंग कर दी। इससे कॉलोनी में दहशत फैल गई। लोग दरवाजे बंद कर अपने मकानों में दुबक गए। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस के सामने से युवक तमंचे लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब 11 बजे हुई। डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने बताया कि चार बाइक और एक कार से छह युवक आकर विवेक मौर्या को गालियां देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। तमंचे से फायर कर युवक हंगामा करते रहे। इससे कॉलोनी के लोग अपने कमरों में दुबक गए। घटना की सूचना जेल गेट चौकी पुलिस और यूपी 100 पुलिस को दी गई। जब यूपी 100 पुलिस हूटर बजाते हुए मौके पर पहुंची तो फायरिंग करने वाले युवक पुलिस के सामने तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने उनका न तो पीछा किया और न ही घेराबंदी कर पकड़ने की हिम्मत जुटाई। सूचना के करीब पौन घंटे बाद जेलगेट चौकी इंचार्ज जेपी यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होने लोगों से जानकारी ली। उधर पुलिस ने इस घटना को काफी हलके में लिया। पुलिस ने फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली है। जेल गेट चौकी प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि मौके पर गया था। दो फायर हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed