फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

बदमाशों ने लूटे महिला के कुंडल

Mon, 07 Oct 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। एडीजी जोन शनिवार को शहर में अपराध समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी बीच शाम को एलआरपी चौकी क्षेत्र में बाइक सवार दो लुटेरे महिला के कुंडल नोचकर भाग निकले। पखवाड़े भर में चार वारदात हो चुकी हैं। इनमें तीन घटनाओं की पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। हालात यह हैं कि महिलाएं अब घर की दहलीज से बाहर निकलने में घबराने लगी हैं।
विज्ञापन

दीवाली नजदीक है। ऐसे में चेन स्नेचिंग, कुंडल छिनैती और टप्पेबाजी की वारदातें बढ़ गई हैं। शनिवार की शाम एडीजी जोन सत्यनारायण सावत पुलिस लाइंस में अपराध समीक्षा बैठक कर रहे थे। इधर एलआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरे एक महिला का कुंडल लूटकर भाग निकले। बताते हैं कि महिला पुलिस चौकी गई। चौकी पुलिस ने तहरीर ले ली, लेकिन पुलिस कर्मियों उसे समझाकर घर भेज दिया। महिला कौन थी और कहां की रहने वाली थी। इसकी जानकारी भी करने की जरूरत नहीं समझी। पुलिस का कहना है कि घटना तो हुई है। लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले भी तीन घटनाएं हो चुकी हैं। एक घटना में आसपास के लोगों ने चेन स्नेचर को पकड़ा था, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज न करना गंभीर बात है। जिन घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उनकी जांच कराकर रिपोर्ट लिखवाई जाएगी। लुटेरों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र लाल, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed