फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

दीवार गिरने से मलवे में दब कर बच्चे की मौत, दूसरा घायल

Mon, 07 Oct 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crimc
मोहम्मदी। गांव बैनी में अचानक पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे के नीचे दबकर पास में खेल रहे नौ साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा घायल हो गया। पास में बंधी भैंस भी चोटिल हो गई। घायल बच्चे को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

गांव राजापुर के मजरा बैनी निवासी अजय सिंह की 55 फुट लंबी और नौ फुट ऊंची ईंटों की दीवार है। उसके ऊपर टिनशेड पड़ा है। इसमें पशुओं के खाने के लिए भूसा रखा जाता था। इसी के पास पाकड़ का पेड़ था। रविवार को छुट्टी होने के कारण गांव के तमाम बच्चे पेड़ के नीचे खेल रहे थे। सुबह करीब आठ बजे यह दीवार अचानक भर भराकर गिर गई। उसके मलबे के नीचे जंडैल सिंह का नौ वर्षीय पुत्र विशेष सिंह दब गया। जबकि बागीश सिंह का 12 वर्षीय पुत्र आकाश भी मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों और बच्चों के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से मलबा हटाकर उसके नीचे दबे विशेष सिंह को बाहर निकाला। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाते। इससे पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। उधर घायल आकाश सिंह को उसके परिवार के लोग सीएचसी लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे शाहजहांपुर अस्पताल रेफर कर दिया। दीवार के पास प्रेम कुमार सिंह की बंधी भैंस भी घायल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह दीवार बहुत पहले से ही जर्जर थी, लेकिन लोगों ने समय रहते ध्यान नहीं दिया, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर दरोगा मोहम्मद मुस्ताक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मजदूरी करने गया है जंडैल सिंह
दुर्गा अष्टमी होने के कारण गांव में पूजा की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच दीवार ढहने से एक बच्चे की मौत से पूरा गांव में मातम छा गया। विशेष सिंह के पिता जंडैल के पास मात्र डेढ़ बीघे जमीन है। वह परसों ही मजदूरी करने चंडीगढ़ पंजाब गया था। घरवालों ने हादसे की सूचना उसके पिता को दी है। वह वापस लौट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की मौत से घर में मची चीखपुकार
दीवार के मलबे के नीचे दबकर हुई विशेष सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विशेष सिंह की मां जयदेवी, बहन सोनाली, रेशमा और बड़ा भाई 12 वर्षीय अवधेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed