फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crackdown on illegal mining and fake hospitals will be tightened

Lakhimpur Kheri News: अवैध खनन और फर्जी अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा

Fri, 28 Jun 2024 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal mining and fake hospitals will be tightened
कोषागार में चार्ज ग्रहण करती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। सूचना विभाग
लखीमपुर खीरी। नवागत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा है कि जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के साथ फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रशासनिक अधिकारी अपने दफ्तरों में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतें सुनेंगे। जिस दफ्तर के चक्कर काटकर जो भी फरियादी मेरे पास आएगा, उस अधिकारी की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे कोषागार में पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से पहली बातचीत में 2010 बैच की आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई जरूर होगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोग निराश न हो। अफसरों को निर्देश दिए कि फरियादियों को न लौटाएं, बल्कि समस्या सुन समाधान करें।
विज्ञापन

अगर कोई फरियादी उन तक आता है तो पूछा जाएगा कि क्या संबंधित अफसर ने बात नहीं सुनी। डीएम ने कहा कि अमूमन मेड़बंदी टूटने से किसान परेशान होते हैं। जहां मेड़ क्षतिग्रस्त होगीं, वहां बांस की बल्लियां लगाई जाएगी, ताकि विवाद न हो। डीएम ने कहा कि लंबित मुकदमों का प्राथमिकता में निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि टीमें बनाकर पैमाइश कराएं। सीडीओ से कहा कि गांवों में डुग्गी पिटवाकर और कैंप लगवाकर ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण कराएं। इससे पहले उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक की। डीएम नागपाल के चार्ज संभालने के बाद से अवैध खनन करने और कराने वालों में खलबली मची है।
जरूरतमंदों के लिए हमेशा खुला है कार्यालय
डीएम ने कहा कि कहा कि आम नागरिक एवं जरूरतमंदों के लिए हमारा कार्यालय हमेशा खुला है। जनता सीधे उनसे संपर्क कर या फोन पर पर अपनी समस्याओं को बता सकते हैं। लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास रहेंगे।
मीडिया से शेयर करें सकारात्मक कार्य
डीएम ने सभी अफसरों को निर्देश दिए कि विभाग में जो भी सकारात्मक कार्य हुए हैं, उन्हें मीडिया से शेयर करें। मीडिया अगर कोई निगेटिव खबर निकालती हैं, तो उसको निगेटिव न समझें, बल्कि उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करें और मीडिया को जरूर बताएं। जहां तक हम लोग अपनी बात नहीं बता सकते, वहां मीडिया पहुंच जाती है।

पहले दिन सुनीं शिकायतें
डीएम ने पहले दिन जनता की फरियाद सुनीं और और निस्तारण का आश्वासन दिया। नवागत डीएम के आने की सूचना पर कई फरियादी उनसे मिलने के लिए इंतजार कर रहे। डीएम ने सभी से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed