फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CPI (ML) protests over allegations of seeking personal data

Lakhimpur Kheri News: निजी डाटा मांगने के आरोप पर भाकपा माले का प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 27 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
CPI (ML) protests over allegations of seeking personal data
गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम को संबोधित करती भाकपा माले केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी।
लखीमपुर खीरी। भाकपा (माले) पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गांधी स्टेडियम में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में वामपंथी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पुलिस निजी डेटा जुटा रही है। उन्होंने आधार, पैन, बैंक खाते, पारिवारिक विवरण, संपत्ति, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य निजी जानकारियां मांगने को निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया। उन्होंने ऐसी कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की।
विज्ञापन

सभा के बाद कार्यकर्ता जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया कि प्रदेश के कई जिलों में पुलिस और एलआईयू भाकपा (माले) तथा वामपंथी आंदोलन से जुड़े लोगों से निजी जानकारियां मांग रही हैं। डेटा उपलब्ध नहीं कराने पर कथित तौर पर गिरफ्तारी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में दयाराम मौर्या, माधुरी, अनीता निषाद, बैद्यनाथ, संजय कुमार, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed