{"_id":"10bb13391d5fba7e6c2efe86df0f7bdb","slug":"counting-results-upset-supporters-harvested-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना परिणाम से क्षुब्ध समर्थकों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना परिणाम से क्षुब्ध समर्थकों ने काटा हंगामा
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Nov 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड मितौली की जिला पंचायत सदस्य पद के एक परिणाम को लेकर प्रत्याशी समर्थकों ने हंगामा किया। कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर मतगणना में धांधली का आरोप लगाया, जिसके बाद एसडीएम की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने सड़क पर फ्लैग मार्च किया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मितौली में हैदराबाद, नीमगांव, सदर कोतवाली, मैगलगंज आदि थानों से फोर्स भेजा गया। एडीएम एसपी सिंह ने प्रत्याशी के पति और गुस्साए समर्थकों से बातचीत कर मामला शांत कराया, लेकिन चुनाव परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
मितौली द्वितीय सीट पर सुमन सिंह पत्नी नरेंद्र सिंह और पुष्पा देवी पत्नी मनीराम गौतम सहित अन्य प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। इस सीट के शुरुआती मतगणना रुझान में पुष्पा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमन सिंह से कई राउंड तक आगे रहीं, लेकिन सोमवार को अचानक बाजी पलट गई। लगातार बढ़त बनाकर आगे चल रही पुष्पा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमन सिंह से हार गईं। इससे आहत होकर समर्थकों ने मतगणना स्थल के बाहर हंगामा कर दिया। कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी तो किसी ने एक तख्त को जला दिया। प्रत्याशी के पति मनीराम गौतम सहित समर्थकों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स बुलाकर स्थिति पर नियंत्रण किया गया। एडीएम एसपी सिंह ने मितौली पहुंचकर असंतुष्ट प्रत्याशी समर्थकों से बातचीत कर मामले का निपटारा कराया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक परिणाम घोषित नहीं किया गया था। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि प्रत्याशी समर्थकों ने गलतफहमी में आकर हंगामा किया था। अब आयोग के निर्देशानुसार परिणाम घोषित किया जाएगा।