फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Counting of rhinos completed, now analysis work will be done

गैंडों की गणना पूरी, अब होगा विश्लेषण का काम

Fri, 22 Apr 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Counting of rhinos completed, now analysis work will be done
दुधवा में गणना के दौरान पार्ककर्मियों द्वारा खींची गई गैंडों की तस्वीर।
21एलकेएच 406
विज्ञापन

गैंडों की गणना पूरी, अब
होगा विश्लेषण का काम
- सात टीमों ने दो चरणों में पूरी की दुधवा में गैंडों की गिनती
- इस बार की गणना में गैंडे के बच्चे भी किए गए हैं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की गैंडा पुनर्वास परियोजना फेज वन और टू में दो दिवसीय गैंडा गणना का कार्य बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। दूसरे दिन भी सात टीमों ने दोनों परियोजनाओं में जाकर गैंडों की गणना का कार्य किया, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर सलूकापुर चौकी में रखी गई है।
दुधवा नेशनल पार्क में बुधवार को गैंडा गणना का कार्य शुरू हुआ था। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन सुबह साढ़े पांच बजे से 11 बजे तक सात टीमों ने दोनों फेज में गैंडों की गिनती की। हाथियों से गैंडा परिक्षेत्र में भ्रमण कर गैंडों की तलाश की गई, फिर उसे गणना में शामिल किया गया।
विज्ञापन

डीडी कैलाश प्रकाश ने बताया कि गैंडों की गणना का कार्य पूरा हो गया है। कुछ ऐसे क्षेत्र थे जहां पर पहले दिन टीमें नहीं पहुंच सकी थीं उन क्षेत्रों में दूसरे दिन गणना का कार्य किया गया। इस बार की गणना में गैंडों के बच्चों को भी शामिल किया गया है जिससे गैंडों की वास्तविक संख्या का पता चल सके। सातों टीमों की गणना का डेटा एकत्र किया जा रहा है और उसे ऐप के माध्यम से कंपाइल करके शार्ट लिस्ट किया जा रहा है, जिससे गैैंडों की सही जानकारी मिल सके। ऐसा भी हो सकता है कि एक ही गैंडे को दो टीमों ने देखा हो और उसे रिपोर्ट किया हो, इसलिए डेटा के विश्लेषण का काम शुरू कर दिया गया है। एक-दो दिन में गैंडों की सही संख्या का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed