{"_id":"614788888ebc3e847779153c","slug":"counted-achievements-of-yogi-government-stole-eyes-from-basic-problems-lakhimpur-news-bly46011207","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, मूलभूत समस्याओं से नजरें चुराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, मूलभूत समस्याओं से नजरें चुराईं
विज्ञापन
योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रेसवार्ता करते केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर गृह राज्यमंत्री ने की प्रेसवार्ता
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की। विकास योजनाओं से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सड़कों के मामले में तमाम उपलब्धियां तो गिनाईं, मगर शहर की खस्ताहाल सड़कें एवं जिला अस्पताल में दवाओं का अभाव के सवाल पर कन्नी काट गए।
रविवार को कलक्ट्रेट सभगार में आयोजित प्रेसवार्ता में खीरी सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद से प्रदेश में विकास को लेकर बड़ा परिवर्तन आया है। सूबे से लेकर जिले में सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है। जिले के ब्लॉक मुख्यालयों को टू-लेने से जोड़ा जा रहा है। जिले में 108 किलोमीटर सड़कों को चौड़ीकरण हुआ है। तीन सौ अधिक नई सड़कें बनी हैं। वहीं 111 छोटे बड़े सहित दस लघु सेतु का निर्माण शुरू हुआ है। इसमें से अधिकतर बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की परंपरा रही है कि सरकार अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का रिपोट कार्ड जनता के सामने रखे। इसी के तहत प्रेसवार्ता हो रही है। वहीं बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका विकास सिर्फ मूर्ति लगाने तक सीमित था।
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले हुए, जिस कारण कई डॉक्टरों की जानें गईं और तमाम रसूखदार जेल गए। वहीं सपा सरकार में माफिया दरबार लगाते थे, लेकिन अब सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि देश की रैकिंग में आज यूपी दूसरे नंबर में है। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, मेडिकल कॉलेज, ऑक्सीजन प्लांट, डायलिसिस सेंटर, किसान सम्मान निधि, किसानों का बकाया भुगतान कराना बताया है। वार्ता में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय ढुल, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी दीक्षित, दीपक पुरी आदि मौजूद रहे।