फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Counseling - Eight couples were reunited again

काउंसलिग- आठ दंपती फिर एक-दूजे के हुए

Mon, 28 Mar 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Counseling - Eight couples were reunited again
लखीमपुर खीरी। महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को महिला थानाध्यक्ष शकुंतला उपाध्याय समेत अन्य परामर्शदाताओं की उपस्थिति में 20 पारिवारिक मामलों में सुलह समझौते का प्रयास किया गया है, जिसमें आठ दंपती सुलह समझौता करके साथ-साथ विदा हुए।
विज्ञापन

महिला थाने पर प्रत्येक रविवार को पारिवारिक परामर्श केंद्र में काउंसलर की मध्यस्थता से पारिवारिक मामलों की शिकायतों में सुलह समझौते का प्रयास कराया जाता है। इसी क्रम में रविवार को काउंसलर की उपस्थिति में पारिवारिक शिकायतों में सुलह समझौते का प्रयास किया गया। इसमें आठ परिवार मनमुटाव के कारण एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दायर करके शिकायतें कर रहे थे और अलग-अलग रह रहे थे।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौता कराने के बाद दंपती फिर से साथ-साथ रहकर पारिवारिक जीवन निर्वाह करने के लिए सहमत हो गए। परिवार परामर्श केन्द्र में महिला थानाध्यक्ष शकुंतला उपाध्याय, काउंसलर कय्यूम जरवानी, कुसुम गुप्ता, किरन अग्रवाल, नीति गुप्ता, महिला आरक्षी शशि प्रभा और रेनु सिंह द्वारा अथक प्रयासों से दंपती के मध्य सुलह कराई गई। इसके बाद आठों दंपती को साथ-साथ थाने से विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed