फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Council schools will open from 25th, students will come from 28th

Lakhimpur Kheri News: 25 से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, 28 से आएंगे छात्र-छात्राएं

Sat, 22 Jun 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Council schools will open from 25th, students will come from 28th
लखीमपुर खीरी। ग्रीष्म अवकाश समाप्त हो रहे हैं। 25 जून से जिले के परिषदीय स्कूल खुल जाएंगे। स्कूल खुलने के बाद शिक्षक सहित अन्य स्टाफ स्कूल की साफ-सफाई से लेकर रंगरोगन का कार्य दुरुस्त कराएंगे। इसके बाद 28 से छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। इन दो दिनों में विद्यालय ढाई घंटे तक खुलेंगे। स्कूल आने वाले बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग 12 रजिस्टरों को भी डिजिटल करने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों को 25 जून से खोलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार भी स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं का टीका लगाकर स्वागत करने की तैयारी है। स्कूलों को भी रंगोली, झंडी, गुब्बारों से सजाया जाएगा। मिड-डे-मील में हलवा-खीर परोसा जाएगा। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि 28 जून से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए दो दिन तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 7.30 से 10 बजे तक खुलेगा। एक जुलाई से विद्यालय सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। बच्चों को स्कूली ड्रेस, जूता-मोजा आदि के लिए दी जाने वाली धनराशि को डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा। इस बार करीब तीन लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को एक साथ धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की सफाई के अलावा अन्य इंतजामों को दुरुस्त करेंगे शिक्षक
करीब एक महीने से परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मावकाश चल रहा है। ऐसे में बंद कमरों में झाड़-झंखड़ के अलावा परिसर में भी गंदगी फैली है। इसको लेकर तीन दिन पहले स्कूल खुलेंगे। स्कूल में शिक्षक व अन्य स्टाफ मौजूद रहेगा। स्टाफ के कर्मचारी स्कूल खोलकर क्लास रूम व लाइब्रेरी की साफ-सफाई, पानी की टंकी, किचेन, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे।

12 रजिस्टरों को डिजिटल करने पर जोर
परिषदीय स्कूलों में उपयोग होने वाले रजिस्टरों को डिजिटल किया जाना है। उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका, एमडीएम पंजिका, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण पंजिका, स्टॉफ पंजिका, आय-व्यय एवं इश्यू पंजिका, बैठक पंजिका, निरीक्षण पंजिका, पत्र व्यवहार पंजिका, बाल गणना पंजिका, पुस्तकालय व खेलकूद पंजिका शामिल हैं। पहले चरण में छात्र उपस्थिति पंजिका व एमडीएम पंजिका को भी डिजिटल रूप दिया जाएगा। प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर नाम से नया मॉड्यूल विकसित किया गया है। हर दिन की सूचना अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed