फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Could not start the 24 hours Power Supply

नहीं शुरू हो पाई 24 घंटे बिजली की सप्लाई

Sat, 11 Apr 2015 06:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Apr 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जिला एवं महिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली सप्लाई मुहैया कराने में एक नई अड़चन आ गई है। बिजली सप्लाई बहाल होने से पहले ही छाउछ से निकली 33केवीए अंडरग्राउंड लाइन में कई जगह फाल्ट आ गया है। जिसकी वजह से बिजली लाइन नहीं जुड़ पाई है। हैरत की बात यह कि अंडरग्राउंड केबल में आए फाल्ट को दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला और महिला अस्पताल को 24 घंटा बिजली सप्लाई मुहैया कराने के लिए एक वर्ष पूर्व अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम शुरू किया गया था। इस काम को पूरा करने के लिए मार्च 2015 तक का समय दिया गया था, लेकिन बिजली लाइन शुरू करने के पहले ही डानबास्को स्कूल  के पास अंडरग्राउंड केबल में तीन से चार जगह फाल्ट मिला। इससे जल्द बिजली लाइन शुरू करने की कवायद पर पानी फिर गया है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि फाल्ट दूर करने के लिए सड़क खोदनी पड़ेगी, तभी अंडरग्राउंड केबल ठीक कर सप्लाई बहाल की जा सकती है। पिछले दिनों डीएम ने बिजली लाइन शुरू करने में देरी करने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। इस बाबत जेई मनोज पुष्कर का कहना है कि सड़क खोदने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र भी भेजा गया है, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है। जबकि लाइन शुरू करने के लिए सड़क खोदकर अंडरग्राउंड केबल को दुरुस्त करना जरूरी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed