{"_id":"5e419dca8ebc3ee58e16c380","slug":"corona-virus-lakhimpur-news-bly395380194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के कारण कम हो रही नेपाली ग्राहकों की आमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के कारण कम हो रही नेपाली ग्राहकों की आमद
विज्ञापन
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। कोरोना वायरस को लेकर सीमा पर हाई अलर्ट है, थारू गांवों में जाकर नागरिकों जागरूक किया जा रहा है। इसी के चलते बनगवां बाजार में नेपाली ग्राहक कम आ रहे हैं जिससे व्यापार पर खासा असर है। उधर नेपाल में भी भारतीय पर्यटकों की कम आवाजाही हो रही है। जिससे सीमावर्ती बनगवां, सूंड़ा, चंदनचौकी में सन्नाटा पसरा रहता है। भारतीय पर्यटक भी नेपाल जाने से फिलहाल बच रहे हैं।
गांवों में जाकर सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं हैं जागरूक
कोरोना वायरस को लेकर गांव-गांव जाकर सुरक्षा एजेंसियां लोगों को जागरूक कर रही हैं। कोरोना वायरस के लक्षण बताने के साथ ही बचाव की जानकारी भी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव तथा एसएसबी के सहायक कमानडेंट हरवंश सिंह भी सीमा के थारू गांवों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रहे हैं। सोमवार को बनगवां गांव में एसएसबी के सहायक कमानडेंट हरवंश सिंह ने स्कूल में थारू लोगों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस के बारे में बताया।