{"_id":"5ff756968ebc3e31e1758bf5","slug":"corona-vaccination-lakhimpur-news-bly4328970169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: 17 स्थानों पर 12438 का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन: 17 स्थानों पर 12438 का होगा टीकाकरण
विज्ञापन
corona vaccination
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन ने कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। वैक्सीन आने पर लोगों को कैसे लगेगी, इसकी पांच जनवरी मॉकड्रिल भी हो चुकी है। अब बस वैक्सीन आने का इंतजार है, जो सबसे ज्यादा महिला अस्पताल की 1540 स्वास्थ्य कर्मियों और सबसे कम धौरहरा सीएचसी में 526 लोगों को लगेगी।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर शासन स्तर पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं, जिसकी जिले पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए जिले पर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर और ब्लॉक स्तर पर सीएचसी को वैक्सीन स्टोर बनाया गया है। पहले चरण में सरकारी एवं पंजीकृत निजी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण करने वालों को मानसिक रूप से तैयार करने के लिए पांच जनवरी को मॉकड्रिल की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। अब बस इंतजार है तो बस वैक्सीन के आने का। स्वास्थ्य महकमें के लोग बताते हैं कि कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के तहत सारी व्यवस्थाएं पूूरी हो चुकी है। वैक्सीन रखने को आईएलआर (आइस लाइन रेफ्रिजरेटर)और डीप फ्रीजर को भी इंस्टाल (तैयार) कर लिया गया है। ब्लॉक वार जिन लोगों को वैक्सीन लगनी है। निर्धारित पोर्टल पर उनका डाटा भी अपलोड हो चुका है।
......
सीएचसी, लाभार्थियों की संख्या
फरधान-979, नकहा-641, फूलबेहड़- 838, बेहजम-531, निघासन-737, पलिया-736, मोहम्मदी-746, मितौली-698, पसगवां-585, धौरहरा-526, रमियाबेहड़-718, ईसानगर-763, बांकेगंज-689, बिजुआ-844, कुंभी-867, महिला अस्पताल-1540
विज्ञापन
.
कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए हमारी तैयारी पूरी है। वैक्सीन आते ही टीकाकरण शुरू होगा। प्रथम चरण में जिले के 12438 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना है। इसमें इजाफा भी हो सकता है।
-डॉ.बलबीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी