फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona vaccination: 2749 people vaccinated

कोरोना टीकाकरण: 2749 लोगों को लगा टीका

Thu, 25 Feb 2021 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination: 2749 people vaccinated
लखीमपुर खीरी। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले भर में 17 केंद्रों पर 2749 स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स का कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

उधर, एक मार्च से 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण होना है, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 2967 के सापेक्ष 2749 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें 2697 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी और 52 फ्रंटलाइन वर्कर को पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन


एक मार्च से बुजुर्गों का होगा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि एक मार्च से 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में इनकी संख्या करीब 5,70,000 है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। टीकाकरण सीएचसी, पीएचसी पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण स्थल
1. जिला अस्पताल- 114
2. महिला अस्पताल- 158
3. सीएचसी बेहजम- 146
4. सीएचसी नकहा- 148
5. सीएचसी निघासन- 89
6.सीएचसी पलिया- 142
7. सीएचसी मोहम्मदी- 193
8. सीएचसी मितौली-115
9. सीएचसी पसगवां- 215
10. सीएचसी धौरहरा-93
11. सीएचसी रमियाबेहड़- 109
12. सीएचसी ईसानगर- 155
13. सीएचसी बांकेगंज- 129
14. सीएचसी बिजुआ- 198
15. सीएचसी कुंभी- 273
16. सीएचसी फूलबेहड़- 148
17. सीएचसी फरधान- 324

तीन नए कोरोना संक्रमित मिले
लखीमपुर खीरी। जनपद में गुरुवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 457 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जो सभी नेगेटिव हैं। इसके अतिरिक्त अन्य लैब से एक व एंटीजन से दो पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। लखीमपुर तहसील शिवपुरी में एक, अर्जुनपुरवा में एक, हाथीपुर कोठार में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed