फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona's speed increased in the district, 11 new infected found

जिले में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, मिले 11 नए संक्रमित

Sat, 08 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Corona's speed increased in the district, 11 new infected found
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नए साल की शुरुआत से ही तीन जनवरी को संक्रमितों के मिलने का जो सिलसिला चला वो बढ़कर अब दहाई अंक पार कर चुका है। शुक्रवार को जिले में 11 संक्रमित मरीज मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है। वहीं जिले के एक बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव था। मौत का कारण जानने के लिए विभाग जांच कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को पिछले दिनों की अपेक्षा सबसे ज्यादा 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं आम जनमानस में दहशत बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को जिन 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें तीन गैर जनपद के हैं। जबकि एक तीन वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले बच्चे को इलाज के लिए लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां पर भर्ती होने से पहले उसकी जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी बीच उसकी मौत हो गई। बच्चा जिले के रमियाबेहड़ सीएचसी क्षेत्र निवासी था। विभागीय लोग बताते हैं कि बच्चे की मौत का कारण जानने के लिए एक टीम बनाई गई है। जो इस बात की पड़ताल करेगी कि बच्चे की मौत का कारण कोरोना है या फिर कोई और बीमारी।
विज्ञापन

एक बच्चे की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत होने की सूचना मिली है। भर्ती होने से पहले बच्चे की वहीं पर जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिली। मौत का कारण कोरोना संक्रमण है या फिर अन्य बीमारी, इसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed