{"_id":"6089a2528ebc3e8da825a74a","slug":"corona-lakhimpur-news-bly445231448","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संक्रमित की मौत, 349 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक संक्रमित की मौत, 349 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जनपद में बुधवार को 349 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 638 रिपोर्ट्स प्राप्त हुई, जिसमें 216 पॉजिटिव व 422 निगेटिव हैं। वही अन्य लैब व एंटीजन से 133 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुईं।
ब्लॉक लखीमपुर में सबसे ज्यादा 221 संक्रमित मिले हैं। ब्लॉक नकहा में तीन, ब्लॉक फूलबेहड़ में तीन, ब्लॉक ईसानगर में 24, ब्लॉक धौरहरा में आठ, ब्लॉक निघासन में एक, ब्लॉक रमियाबेहड़ में 15, ब्लॉक बांकेगंज में आठ, ब्लॉक पसगवां में 18, ब्लॉक मितौली में एक, ब्लॉक कुंभी में 15, ब्लॉक पलिया में 17, ब्लॉक बिजुआ में 11, ब्लॉक बेहजम में दो, ब्लॉक मोहम्मदी में दो संक्रमित मिले हैं।
फैक्ट-फाइल...
अब तक मिले कुल संक्रमित 15878
ठीक हुए मरीज 11465
वर्तमान में सक्रिय मरीज 4291
अब तक हुई मृत्यु 122
दो बार हो चुके हैं संक्रमित, नहीं छोड़ा हौसला
फरधान। सीएचसी फरधान के लैब टेक्नीशियन लल्लन गुप्ता ने दो बार कोरोना संक्रमित होने के बाद भी हौसला नहीं छोड़ा है और लगातार काम लगे हैं।
सीएचसी फरधान में कोरोना की जांच करने वाले सिर्फ एक लैब टेक्नीशियन लल्लन गुप्ता हैं। लल्लन खुद लिवर व किडनी के मरीज हैं, इलाज तीन सालों से चल रहा है। डेढ़ साल में उन्होंने एक भी छुट्टी नही ली। दो बार संक्रमित हुए, ठीक होने के बाद फिर काम में जुट गए। सीएचसी पर आने वालों, गांवों में कैंप लगाकर या संक्रमित व्यक्ति के क्षेत्र में जाकर प्रतिदिन जांच कर रहे हैं। अब तक 85 हजार से ज्यादा लोगों की जांचकर चुके हैं। लल्लन अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सीएचसी में रहते जरूर हैं, लेकिन महीनों नही मिल पाते। नीचे के कमरे में खुद को आइसोलेट कर जीवन यापन करते हैं। डेढ़ साल से होली व दीपावली पर भी अपने पैतृक गांव नही गए। केवल फोन से ही माता और पिता का हालचाल लेते रहते हैं। संवाद