फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

खीरी के दो संक्रमितों की लखनऊ में मौत, 85 नए कोरोना संक्रमित

Tue, 08 Sep 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
corona
corona
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का ग्राफ सोमवार को दोगुना हो गया है। अलग-अलग रिपोर्ट में 85 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं दो संक्रमित मरीजों की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसमें 68 वर्षीय महिला शहर के मोहल्ला त्रिपाठी कॉलोनी गोला रोड की निवासी थीं। जबकि दूसरे 58 वर्षीय पुरुष गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना का निवासी थे।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 504 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमे 39 पॉजिटिव एवं 465 निगेटिव रिपोर्ट हैं। इसके अलावा 13 अन्य लैब से और 33 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील में सबसे ज्यादा 62 पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें गांव वाजपेई मुड़िया खेड़ा में एक, परसेहरा में एक, सेहरूआ में एक, भल्लिया बुजुर्ग में दो, शिव कॉलोनी में सात, ऑफिसर्स कॉलोनी में एक, पटेलनगर में एक, अर्जुनपुरवा में एक, संतोषनगर में एक, राजगढ़ में चार, रामनगर में एक, गोटैयाबाग में एक, मीरपुर में एक, सैधरी मिदानिया में एक, ईदगाह में एक, अस्पताल रोड में एक, सलेमपुर में दो, सिविल लाइन में दो, शुक्ला मार्केट हॉस्पिटल रोड में एक, हुसैनापुर में एक, महाराजनगर में एक, मोतीपुर में दो, एआरटीओ आफिस में तीन, छाउछ में एक, भटनागर कॉलोनी में दो, गढ़रुवा में नौ, पंजाबी कॉलोनी में एक, हाथीपुर में एक, पुलिस लाइन में दो, श्यामनगर कॉलोनी में एक, हाथीपुर उत्तरी में एक, बहादुरनगर में एक, मुरादनगर नकहा में दो, प्यारेपुर में एक, मौर्य कॉलोनी में एक, शाहपुरा कोठी में एक संक्रमित मिला हैै। तहसील मितौली के मैगलगंज में दो, सिसौरा में एक, मितौली में दो, मौसमपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के गांव रायपुर में एक, ईश्वरा में एक, अमेठी में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील निघासन के तिकुनिया में एक, तहसील गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना में एक, सिनेमा रोड में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के मोहल्ला बाजारगंज में एक संक्रमित मिला है। वहीं नौ मरीजों की ट्रेसिंग चल रही है। डीएम ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 2726 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 2052 व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 640 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 34 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोविड-19 जांच कैंप आज
वैश्विक महामारी कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए पीएचसी पर मंगलवार को जांच कैंप लगाया जाएगा। संविदा स्वास्थ्य कर्मी जेड खान ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग कैंप में जांच करा लें। ताकि कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया जाता है, तो उसे उचित समय पर यथा संभव इलाज देकर बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे लखीमपुर से जांच के लिए एक टीम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed