फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

2 की मौत, 94 संक्रमित मिले

Mon, 17 Aug 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जनपद में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। 48 घंटे के दौरान जनपद में 94 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। जबकि पसगवां और पलिया क्षेत्र के एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। इससे संक्रमितों की मौत की संख्या कुल 14 हो गई है, तो वहीं अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 1103 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 48 घंटे यानी शनिवार और रविवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में 94 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। शनिवार को 20 और रविवार को 74 कोरोना संक्रमित मिले हैं। तहसील लखीमपुर क्षेत्र में सबसे अधिक 67 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मोहल्ला संकटा देवी में दो, शाहपुरा कोठी में एक, काशीनगर में चार, पटेल नगर में दो, रामनगर में दो, नई बस्ती में चार, लक्ष्मी देवी कॉलोनी गढ़ी रोड में एक, दिलबाग सिंह झाला फूलबेहड़ में एक, एसडीओ फॉरेस्ट में एक, शास्त्रीनगर में 12, सुंदरपुरम में दो, कीरतनगर में एक, सिसोरा में एक, पंजाबी कॉलोनी में एक, देउवापुर में एक, अयोध्यापुरी में दो, पिपरिया बाईपास सीतापुर रोड में तीन, झांसिया कटिया में एक, भुईफोरवानाथ में एक, चंदपुरा में दो, जिला कारागार में दो, शिव कॉलोनी में एक, हाथीपुर कोठार में एक, हाथीपुर में चार, कुंतीपुरम में दो, हिदायतनगर में दो, गोकुलपुरी में एक, सिकटिया में दो,
विज्ञापन

ऑफिसर्स कॉलोनी में एक, गौरा में एक, कैमा खादर में एक, बरखेरवा में एक, गंगोत्रीनगर में एक, कृष्णानगर कालोनी में एक, राजापुर में एक, शास्त्रीनगर में एक कोरोना संक्रमित मिला है। तहसील मितौली क्षेत्र के गांव बाछेपारा और कस्ता में दो-दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तहसील धौरहरा के गांव मिर्जापुरवा में एक, अभयपुर में दो, लालापुरवा में छह, बाजार वार्ड में एक, पहाड़ियापुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। तहसील गोला गोकरणनाथ की पंजाबी कॉलोनी में एक, बेलवा में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील पलिया के मोहल्ला पठान तृतीय में एक और बरबंडा में एक संक्रमित मिला है। मोहम्मदी के गांव गोकन में एक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं पांच व्यक्तियों की ट्रेसिंग (खोजबीन) चल रही है। डीएम ने बताया कि अब तक कुल 1103 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 611 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वर्तमान में कुल 478 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 14 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद मौत का शिकार हुआ ग्रामीण भी निकला कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
मैगलगंज पुलिस चौकी औरंगाबाद क्षेत्र के कुकुरगोती गांव निवासी 42 वर्षीय ग्रामीण की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आने से गांव में हड़कंप है। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले ग्रामीण और रिश्तेदारों को ट्रेस करके उनकी भी सैंपल जांच कराई जाएगी।
कुकुरगोती निवासी 42 वर्षीय ग्रामीण दो अगस्त की रात करीब नौ बजे बरवर कस्बे के निकट औरंगाबाद रोड पर हुई दुर्घटना में घायल हो गया था। इसके बाद मितौली सीएचसी से उसे गंभीर हालत होने के चलते लखीमपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां 12 अगस्त तक इलाज चला। इसके बाद स्थिति ज्यादा गंभीर हुई, तो लखीमपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। बुधवार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज शुरू हुआ, जिसके बाद रात 12 उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया था, जिसका अंतिम संस्कार कुकुरगोती गांव में किया गया था। इसमें कई दर्जन लोग शामिल हुए थे। मृतक की रिपोर्ट शनिवार को को प्राप्त हुई है, जिसमें मृतक कोरोना संक्रमित पाया गया। इससे गांव में लोगों के बीच हड़कंप है। सीएचसी अधीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि टीम को कुकुरगोती गांव में भेजकर सर्वे कराया गया है। जानकारी की जा रही है कि कितने लोग संपर्क में आए हैं। उन सभी की लिस्ट बनाई जा रही है। सोमवार को जो भी संदिग्ध लोग हैं, उन सभी की सैंपलिंग कराई जाएगी।
दो सप्ताह पहले दुर्घटना में घायल व्यक्ति की लखनऊ में इलाज के दौरान दो दिन पहले मौत हो गई थी, जिसका अंतिम संस्कार भी हो चुका है। प्रतीत होता है कि दुर्घटना के बाद लखीमपुर अस्पताल से या लखनऊ में घायल संक्रमित हुआ होगा।
- डॉ. अश्वनी कुमार, अधीक्षक, सीएचसी पसगवां
धौरहरा में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
सीएचसी क्षेत्र के गांव लालापुर में एक ही परिवार के छह लोग, हड़ियापुर और मिर्जापुर गांव में भी एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर भेजा गया है। दो दिन पहले कस्बे के शुक्ला वार्ड निवासी एक व्यक्ति को लखनऊ केजीएमसी में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया कि सभी को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर भेजा गया है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि लालापुर, पहडिय़ापुर, मिर्जापुर गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर गांव के 200 मीटर की एरिया को सील कर दिया गया है और लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी है।

पलियाकलां क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं जिससे लोगों में दहशत फैली हुई है। शनिवार को भी कोरोना संक्रमित चार मरीज इलाके में मिले हैं। इसमें दो मरीज मटैहिया गांव में मिले हैं। जिनके संपर्क में आने वाले 63 लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई हैं। इसमें 14 लोगों की रिपोर्ट लैब में भेजी गई है। सभी को क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है। उधर, पलिया नगर के मोहल्ला बरबंडा और मोहल्ला पठान में एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसमें बरबंडा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की बीती 11 अगस्त को मौत भी हो चुकी हैं। जिनकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। इससे उनके संपर्क में आए लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग सभी को चिह्नित कर रहा है। जिसके बाद उनकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed