{"_id":"5f244a9f8ebc3e63bc3cc710","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4147217131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन दरोगा, स्वास्थ्य कर्मी सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन दरोगा, स्वास्थ्य कर्मी सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ सहित निजी लैब से 376 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमेें जिले के 16 लोग संक्रमित मिले। डीएम के निर्देश पर पॉजिटिव मिलने वालों के घर से 100 मीटर की परिधि का सील कर कंटेन्मेंट जोन बनाया गया।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा तिकुनियां में तीन, सुथना बरसोला में दो, बैलहा में एक, शहर की आवास विकास कॉलोनी व फॉरेस्ट कॉलोनी में एक-एक, पलिया क्षेत्र के मोहल्ला महीगिरान व सुभाष नगर में एक-एक, बांकेगंज में एक, कस्बा मितौली व बड़ा गांव तिराहा पर एक-एक और तहसील मोहम्मदी क्षेत्र के पूर्वी लखपेड़ा में दो लोग और दो अन्य स्थानों पर निजी लैब से आई जांच में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 431 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें से 249 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। जबकि 179 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं, इनका कोविड अस्पताल में इलाज हो रहा है।
नहीं हो रहा नियमो को पालन, बढ़ रहे केस
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसके चलते शहर के करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्ले कंटेन्मेंट जोन बने हैं। यदि इसी तरह संक्रमितों का मिलना जारी रहा तो आने वाले दिनों में एक बार फिर से शहर बंद होने के कगार पर होगा। इसलिए अब भी लोगों के पास समय है कि कोरोना को लेकर सावधानी बरतें। जरूरत होने पर ही घर से निकले, वह भी मास्क लगाकर।
विज्ञापन
शहर के कंटेन्मेंट जोन बने 18 मोहल्ले
नगर पालिका क्षेत्र में 30 वार्ड हैं। इसमें से ईदगाह, राजगढ़, शिवकॉलोनी, संकटा देवी, आवास विकास, काशीनगर, स्वरूप नगर, कंपनी बाग, शिवपुरी,बहादुर नगर, पंजाबी कॉलोनी, बाजपेई कॉलोनी, नौरंगाबाद, हिदायत नगर, मिश्राना, नई बस्ती, पटेलनगर, कीरत नगर कंटेन्मेंट जोन हैं।
1602 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
गोला के सर्वोदय नगर और भारत भूषण कॉलोनी में संक्रमित मिलने के बाद संगिनी सुषमा देवी के नेतृत्व में आशा स्नेहलता, सुमन देवी,उत्तम देवी, प्रमिला ने भ्रमण कर इन दोनों कंटेन्मेंट जोन में संक्रमितों के घर के आस पास रहने वाले 1602 लोगों की स्क्रीनिंग की। हालांकि इस दौरान सभी स्वस्थ मिले।
बांकेगंज में स्वास्थ्य कर्मी मिला कोरोना पॉजिटिव
बांकेगंज कस्बा निवासी पीलीभीत सीएमओ कार्यालय में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोरोना के मामूली लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए उसका सैंपल भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसे होम आइसोलेशन के लिए बांकेगंज कस्बा स्थित उसके आवास भेज दिया गया है। इससे पहले बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक एएनएम कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। एसडीएम गोला अखिलेश यादव ने बताया कि पीलीभीत सीएमओ कार्यालय में तैनात स्वास्थ्य कर्मी बांकेगंज कस्बा निवासी युवक के कोरेेना पॉजिटिव मिलने के बाद उसके घर की गली और रास्तों पर बैरिकेडिग करा दी गई है। उधर ग्रंट नंबर 10 प्रधान वीरेंद्र कुमार भार्गव, वीडीओ जगतपाल ने संक्रमित के घर के अलावा गलियों और रास्तों की साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन कराया है।
पलिया में फिर निकले दो संक्रमित
शुक्रवार को मोहल्ला सुभाषनगर निवासी एक युवती कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव निकली है। इसी तरह इकरामनगर नई बस्ती में एक कोरोना पॉजिटिव युवक मिला है जो शहर के एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करता है। फिलहाल दोनों जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने कंटेंन्मेंट जोन बना दिया है और कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों के संपर्क में आने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है। उनकी भी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।