फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

प्रधानाचार्य ने बेंच लगवाकर बंद किया रास्ता

Tue, 21 Jul 2020 09:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन ने जीआईसी को संदिग्ध कोरोना संक्रमितों के सैंपल लेने के लिए जांच सेंटर बनाया है। जहां पर काफी संख्या में संदिग्धों के साथ प्रवेश के लिए छात्र भी कॉलेज पहुंच रहे हैं। ऐसे में छात्रों पर भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को अमर उजाला में कोरोना संक्रमण अफसरों का फरमान छात्रों के लिए मुसीबत शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर प्रधानाचार्य ने सैंपल कक्ष के पास बेंचे लगवा दी हैं, जिससे सैंपल के लिए आने वाले संदिग्ध संक्रमित कॉलेज के दूसरे हिस्से में न आ सके। वहीं छात्रों का नाम, आने का कारण और मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए गेट के पास ही एक कर्मचारी बैठा दिया है, जिससे छात्र सैंपल लिए जाने की तरफ न जा सकें। प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि छात्र उस तरफ न जाने पाएं इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए एक कर्मचारी भी लगाया है। फिर भी सैंपल देने आए और मेडिकल स्टाफ के लोग इस तरफ आ जाते हैं। उन्हें भी समझना चाहिए कि कॉलेज में छात्र आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed