फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

14 माह के बच्चे सहित तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। एक 14 माह के बच्चे सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बच्चा मितौली ब्लॉक के गांव खमरिया का है और दो सगे भाई शहर के मोहल्ला काशीनगर निवासी हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों का संख्या 105 हो गई है। इसमें से 82 संक्रमित ठीक हो जाने से जिले में कोरोना के एक्टिव मामले 23 रह गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कुल 181 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें से 178 लोग निगेटिव निकले।
काशीनगर निवासी दो सगे भाइयों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर डीएम शैलेंद्र कुुमार सिंह ने मोहल्ले और मितौली के गांव खमरिया को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। इससे जिले में कंटेन्मेंट जोन की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। काशीनगर और खमरिया में संक्रमित मिले लोगों के घर से 250 मीटर की परिधि को सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार दोनो सगे भाई दिल्ली से कुछ दिन पहले आए थे और होम क्वारंटीन थे। वहीं 14 माह का बच्चे का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में पिछले तीन चार माह से चल रहा था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। इलाज के लिए दोबारा जाने पर जब जांच की गई तो वह कोराना संक्रमित मिला। बच्चे को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

इधर, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोनो सगे भाइयों को नकहा स्थित कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने बताया कि दोनों संक्रमित भाइयों और बच्चे के घरवालों की भी जांच कराई जाएगी। इसके 250 मीटर की परिधि में रहने वालों की स्वास्थ्य टीम से स्क्रीनिंग कराई जाएगी, जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीमों ने की स्क्रीनिंग
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ला काशीनगर सहित मितौली के खमरिया गांव में लोगों की स्क्रीनिंग कराने के लिए टीमें लगा दी है। सोमवार को अर्बन कोआर्डिनेटर राहुल शाक्य के नेतृत्व में पहुंची टीमों ने संक्रमित मिले दो सगे भाइयों के घर से 250 मीटर की परिधि में रहने वालों की स्क्रीनिंग की। हालांकि इस दौरान सभी लोग स्वस्थ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed