फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

प्रसव से पहले गर्भवती का कोरोना टेस्ट जरूरी: जेडी

Thu, 11 Jun 2020 10:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जेडी हेल्थ (कोविड) डॉ. सुनील रावत ने गुरुवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में अंग्रेजी भाषा में स्लोगन पर नाराजगी जताते हुए हिंदी भाषा में लिखवाने के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमित महिलाओं का प्रसव कराने की व्यवस्था का जायजा लेकर अस्पताल स्टाफ के साथ बैठक की, कहा कि प्रसव पूर्व गर्भवती का कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं।
विज्ञापन

जेडी हेल्थ डॉ. सुनील रावत गुरुवार दोपहर दो बजे महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, ऑपेरशन रूम, लेबर रूम सहित कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने के लिए बनाए गए कोरोना वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने संक्रमित महिलाओं का इलाज और उनका सामान्य एवं ऑपरेशन प्रसव कराने के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अंग्रेजी में लिखे स्लोगन को हिंदी में लिखवाने में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में गांव की महिलाएं ज्यादा आती है। हिंदी में लिखे स्लोगन पढ़कर वह उनका पालन कर सकेंगी, जबकि अंग्रेजी में उनको असुविधा होगी। इसके बाद उन्होंने सीएमएस एवं स्टाफ के साथ बैठक कर कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जेडी ने कहा कि प्रसव पूर्व महिला का कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं। अस्पताल में भीड़ न लगने दें। ऐसी व्यवस्था करें कि पर्चा एवं दवा वितरण काउंटर पर भीड़ न लगने पाए। मरीज के बीच दो गज की दूर बनी रही। बैठक में सीएमएस डॉ.नसरीन, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. ब्रजमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed