फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

धर्मस्थलों पर कोरोना से बचाव के सभी नियमों का कड़ाई से होगा पालन

Mon, 08 Jun 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। कंटेन्मेंट जोन को छोड़कर सभी स्थानों पर सोमवार से धार्मिक स्थल/पूजा घर, होटल एवं रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल खुल जाएंगे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने रविवार को धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके आवश्यक नियमों का हर हाल में पालन कराने पर जोर दिया। धर्मस्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं का सैनिटाइजेशन समेत विभिन्न सावधानियों का पालन कराने की अपील की गई। रात नौ से सुबह पांच बजे तक सभी धर्मस्थल भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के अनुक्रम में जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का धर्मस्थलों को खोलने के संबंध में अक्षरश: अनुपालन किया जाए। सोमवार से जिले में कंटेन्मेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों में धार्मिक पूजा स्थल खोले जा सकते है। धर्मस्थलों में एक बार में पांच से अधिक लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे। डीएम ने कहा कि धर्मस्थलों पर प्रसाद के वितरण एवं जल के छिड़काव की मनाही रहेगी।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि प्रवेशद्वार पर हाथों को कीटाणुरहित करने के लिए अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाए। इंफ्रारेड थर्मामीटर की भी व्यवस्था की जाए। जिन व्यक्तियों में कोई लक्षण प्रदर्शित नहीं होगा केवल उन्हें ही परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। सभी प्रवेश करने वाले व्यक्तियों को मास्क/फेसकवर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। आने वाले व्यक्तियों को विभिन्न समूहों में विभाजित करते हुए परिसर में प्रवेश करने की व्यवस्था की जाए, जिससे कि अनावश्यक भीड़-भाड़ न हो और संक्रमण का प्रसार न होने पाए। परिसर के बाहर स्थित किसी भी प्रकार की दुकानों, स्टॉल पर भी पूरे समय सामाजिक दूरी के मानकों का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। लाइनों में सभी व्यक्ति एक-दूसरे से कम से कम 6 फुट की शारीरिक दूरी पर रहेंगे। बैठने के स्थानों को भी व्यवस्थित किया जाए। संक्रमण फैलने के खतरे के चलते रिकॉर्ड किए हुए भक्ति/संगीत गाए बजाए जा सकते हैं, लेकिन समूह में इकट्ठे होकर गायन की अनुमति नहीं होगी। प्रार्थना सभाओं में एक ही मैट/दरी के प्रयोग से बचा जाए। श्रद्धालुओं को अपने लिए अलग मैट/दरी लानी चाहिए, जिसे वे अपने साथ वापस भी ले जा सकते हैं। प्रबंधन द्वारा धार्मिक स्थलों की लगातार सफाई और कीटाणुरहित करने के उपाय किए जाएंगे। परिसर के फर्श को विशेष रूप से कई बार साफ करना होगा। बैठक में सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, एएसपी शैलेंद्र लाल, एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम डॉ. अमरेश, सीओ सदर विजय आनंद सहित धर्मस्थलों के धर्मगुरु एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मस्थलों में एक बार में पांच से अधिक लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
-प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था अलग-अलग द्वार से होगी
-प्रसाद का वितरण नहीं होगा, सभाएं नहीं होगी।
-प्रतिरूप मूर्तियों और ग्रंथों को स्पर्श करने की अनुमति नहीं होगी
-प्रतिदिन कई बार धर्मस्थलों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
-कंटेन्मेंट जोन में नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल
-साफ-सफाई एवं सामाजिक दूरी के साथ गुरुद्वारों में चलेेंगे लंगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed