{"_id":"5ecfe6648ebc3e90784e5b51","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4073412137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा कंटेन्मेंट जोन: खुल रहीं दुकानें, हो रहा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा कंटेन्मेंट जोन: खुल रहीं दुकानें, हो रहा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर का मोहल्ला हिदायतन नगर कंटेन्मेंट जोन है। यहां के नौ लोग कोरोना संक्रमित हैं जोकि बेहजम के कोरोना अस्पताल में भर्ती है। संक्रमण के अंदेशे के चलते जिला प्रशासन ने पूरे मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर रखा है, प्रमुख सड़क से लेकर गलियों में बैरिकेडिंग की गई है। मोहल्ले के लोगों को खाने पीने की दिक्कत न हो इसके लिए नगर पालिका को सब्जी, फल आदि के ठेेले भेजने के निर्देश दिए हैं। मगर, जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण मोहल्लेवासियों ने सहूलियत के लिए बल्लियां खोलकर रास्ता बना लिया है तो वहीं यहां दुकानें भी खुल रहीं हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक घर से निकल रहे हैं जबकि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। उधर, नगर पालिका के ठेकेदार ने भी सड़क किनारे फुटपाथ का निर्माण कराना शुरू कर दिया है, जबकि कंटेन्मेंट जोन में दुकानें खोलने से लेकर निर्माण कार्य आदि पर पाबंदी है।
दुकान खोलने पर लगाया जुर्माना
मोहल्ले का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा को एक महिला दुकान खोले मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जुर्माना लगाया।
गलियों में बिना मास्क खेल रहे बच्चे
मोहल्ले में नौ केस मिलने के बावजूद लोग लापरवाह दिखे। तमाम हिदायत के बाद भी बच्चे गलियों में खेलते दिखे, जबकि ऐसा खतरनाक हो सकता है।
ठेकेदार बनवा रहा फुटपाथ
कंटेन्मेंट जोन में लोगों का घर से निकलना प्रतिबंधित है। ऐसे में ठेकेदार मजदूरों का जीवन संकट में डालकर फुटपाथ का निर्माण करवाता मिला।
पुलिस कर्मियों ने दुरुस्त कराईं बल्लियां
कंटेन्मेंट जोन हिदायतनगर में बुुधवार को एक और कोरोना संक्रमित मिलने से पुलिस प्रशासन और अलर्ट हो गया, अधिकरियों के निरीक्षण की आशंका में पुलिस कर्मियों ने खुली पड़ी बल्लियां बंधवाया।
कंटेन्मेंट जोन गांवों में आवाजाही और बैरीकेडिंग टूटी देख सीओ का चढ़ा पारा, दी हिदायत
महेवागंज कंटेन्मेंट जोन घोषित गांवों में लापरवाही और क्वारंटीन श्रमिकों के इधर-उधर टहलने की बात सामने आने पर पुलिस प्रशासन सजग हो उठा है। बुधवार शाम फरधान क्षेत्र के कंटेन्टमेंट जोन पिपरावां में सीओ और इंस्पेक्टर ने जायजा लिया। गांव और उसके मजरों के रास्तों पर आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थी। जब सीओ गांव पहुंचे तो कई जगह बैरीकेडिंग टूटी दिखी। ग्राम प्रधान रामबहादुर ने बताया कि लोगों का आवागमन भी होता मिला। इस पर पुलिस का पारा चढ़ गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग को दुरुस्त कराया साथ ही शरारती तत्वों को हिदायत दी। मजरे रसूलपुर के स्कूल में 19 प्रवासी मजदूर क्वारंटीन है। ये मजदूर महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा से गांव लौटे थे। फूलबेहड़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमितेश द्विवेदी ने बताया कि महाराष्ट्र, सूरत और बिहार से रसूलपुर गांव आए नौ प्रवासी मजदूर संदिग्ध मिले है। खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत की बात सामने आने पर गुरुवार को उनकी सैंपलिंग कराई गई। परसेहरी कला के ग्राम प्रधान गुरचरन सिंह ने बताया, गांव में प्रवासी मजदूरों की आवाजाही बनी है। रमुआपुर जंगली गांव में तीन मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। फिलहाल फूलबेहड़ सीएचसी क्षेत्र में दो दिनों से कोरोना का कोई नया केस सामने न आने से गांव वालों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
राहत: कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही ठीक होने के मामले बढ़े
कुल संक्रमित मिले 63 में 34 लोग पॉजिटिव से हुए निगेटिव
लखीमपुर खीरी जनपद में दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासियों के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है, तो वहीं क्वारंटीन में इलाज के बाद ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। इससे जिला प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली है, लेकिन खतरा टला नहीं है। शहर के कंटेन्मेंट जोन हिदायतनगर में एक और प्रवासी महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है, जो होम क्वारंटीन थी। इससे यह मोहल्ला काफी संवेदनशील हो गया है, क्योंकि इस मोहल्ले में कुछ दिन पहले दो प्रवासियों के साथ उनके परिवार वाले कोरोना संक्रमित पाए गए थे तभी से यह मोहल्ला कंटेन्मेंट जोन बना हुआ है।
दूसरे राज्यों से इस महीने जनपद में करीब 35 हजार प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं, जिनमें से 32,117 प्रवासियों को 21 दिन के होम क्वारंटीन में रखा गया है। प्रवासियों की कोरोना जांच के मामले में अब तक कुल 2170 सैंपल भेजे जा चुके हैैं, जिनमें से 2072 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें 1966 निगेटिव और 63 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। उपचार के बाद 34 व्यक्ति ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं, जबकि 29 कोरोना संक्रमितों का कोविड अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
इधर, पिछले कुछ दिनों में होम क्वारंटीन किए गए प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के मामले बढ़े हैं। संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए प्रवासियों से इतना अधिक खतरा नहीं है, जितना होम क्वारंटीन में रखे गए प्रवासियों से बना है।
होम क्वारंटीन में रखे गए कई प्रवासी कोरोना संक्रमित निकले हैं, जिसके बाद निगरानी समितियों को अलर्ट किया गया है। होम क्वारंटीन प्रवासियों को अपने परिवार से दूरी बनाकर एकांत में रहने के लिए कहा गया है।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम