फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात मनोचिकित्सक कोरोना पॉजिटिव

Mon, 11 May 2020 09:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात मनोचिकित्सक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार सुबह जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में अफरातफरी मच गई। डॉक्टर के संपर्क में आने वाले करीब 40 लोगों को होम क्वांरटीन करने के साथ निजी अस्पताल पर ताला डलवा दिया गया है, यहां पर भी मनोचिकित्सक मरीजों को देखते थे। इसके अलावा निजी अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कराकर क्वारंटीन कर दिया गया है। डॉक्टर के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को चिह्नित करने के लिए डीएम ने दो टीमें बना दी हैं। यहा बता दें कि इस समय जिला ग्रीन जोन में है, डीएम का कहना है कि रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात मनोचिकित्सक की पत्नी सीतापुर के खैराबाद में स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। अप्रैल माह में वह एक संक्रमति महिला के संपर्क में आईं। जानकारी होने पर पति के साथ होम क्वारंटीन हो गईं। मगर, जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पत्नी फिर से अस्पताल में काम करने लगीं। मनोचिकित्सक सीतापुर से ही लखीमपुर आते-जाते रहे। इस दौरान जानकारी होने पर एनसीडी सेल प्रभारी एवं एसीएमओ डॉ. रवींद्र शर्मा ने मनोचिकित्सक को जांच के लिए शनिवार को जिला अस्पताल बुलवा कर सैंपल लिया। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में अफरातफरी मच गई। सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि उनके संपर्क में आने वाले 10 स्वास्थ्यकर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया है। जांच के लिए इन सभी का सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा, जिसके लिए इन सभी को एक सप्ताह बाद जिला अस्पताल बुलाया गया है। इसके अलावा डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने उस निजी अस्पताल को सैनिटाइज कराने के बाद बंद करा दिया है, यहां पर वह पार्टटाइम में ओपीडी करते थे। वहां काम करने वाले चार लोगों को होम क्वारंटीन कर यहां भर्ती दो मरीजों को जिला अस्पताल शिफ्ट कर क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके अलावा भी अन्य स्थानों पर डॉक्टर के संपर्क में आए करीब 24 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित करने के लिए दो टीमें लगाई हैं। उनके संपर्क में आए 10 स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। मनोचिकित्सक एक निजी अस्पताल में ओपीडी करते थे, जिसमें ताला डलवाकर वहां स्टाफ के चार लोगों को होम क्वारंटीन कर दो मरीजों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके अलावा डॉक्टर के संपर्क में आए अन्य लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed