फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

हरियाणा से लखीमपुर पहुंचे दो हजार प्रवासी मजदूर

Mon, 11 May 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। हरियाणा सहित प्रदेश के अन्य जनपदों से रविवार देर शाम तक करीब दो हजार प्रवासी मजदूर रविवार को अपने गांव लौटे। उनके आने पर उन्हें अलग-अलग केंद्रों पर रोक कर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए बसों से भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद प्रवासी मजदूर बसों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। जानकारी मिलते ही डीएम ने संबंधित अधिकारियों को बनाए गए सेंटरों पर भेजा और आने वाले प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराना शुरू कर दिया। इस दौरान आंधी पानी की वहज से कुछ कठिनाई तो आई लेकिन देर शाम तक आए लोगों को बसों से उनके घर पर क्वारंटीन में रहने के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के देर रात तक आने की जानकारी पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों की केंद्रवार और शिफ्ट वार ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि पहली शिफ्ट शाम चार बजे से रात 12 बजे तक, दूसरी शिफ्ट रात 12 बजे से सुबह आठ बजे एवं तीसरी शिफ्ट सुबह आठ बजे से शाम चार बजे अधिकारी केंद्र पर मौजूद रहेंगे। कोई भी व्यक्ति बगैर थर्मल स्क्रीनिंग के घर नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सहित प्रदेश के कुछ अन्य जनपदों से करीब दो हजार प्रवासी मजदूर 43 बसों से आए हैं इन्हें होम क्वारंटीन के लिए बसों से ही घर तक भेज दिया गया है। रात में और बसें आने की संभावना है इसके लिए अधिकारियों व स्वास्थ्य टीम की श्फ्टिवार ड्यूटी लगा दी गई है।
शैलेंद्र कुमार सिंह,डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed