{"_id":"5ea5b7328ebc3e90743f28e3","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4039346107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: अनदेखी पड़ सकती है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: अनदेखी पड़ सकती है भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जहां जिला प्रशासन पूरी ताकत लगा रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ लापरवाह लोग लॉकडाउन के नियमों और सामाजिक दूरी की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे। रविवार को भी पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लॉकडाउन का पालन कराया।
शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की थी कि कुछ गैर जरूरी दुकानें भी खुलेंगी। इसको लेकर शनिवार को भ्रम पैदा होने के कारण शहर सहित ग्रामीण इलाकों में कुछ दुकानें खुल गईं थीं। रविवार को भी कुछ जगहें दुकानें खुलीं। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र, एसएसआई एसपी पांडेय के साथ सड़कों पर निकले। बाजारों में घूमकर इन दुकानों को बंद कराया। किराना बाजार में काफी भीड़ रही। सामाजिक दूरी भी नहीं थीं। पुलिस ने भीड़ लगाकर बिना सामाजिक दूरी के खड़े लोगों को कड़ी फटकार लगाई। कुछ पर सख्ती भी की। दुकानदारों को कई बार कहने के बाद भी सामाजिक दूरी न बनाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी। इधर शहर के प्रमुख मार्गों पर तैनात पुलिस ने वाहनों को रोककर चेक किया। बिना वजह सड़कों पर निकले लोगों पर सख्ती की। संकटा देवी चौराहा पर पुलिस ने बेवजह निकले युवकों को पकड़ लिया। युवक मास्क भी नहीं लगाए थे। पूछताछ करने के बाद उनसे उठक बैठक लगवाई। बिना मास्क और बेवजह दोबारा मिलने पर जेल भेजने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।