{"_id":"5ea421578ebc3e908d603c42","slug":"corona-lakhimpur-news-bly403754343","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से भारत आ रहे तीन भारतीय क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से भारत आ रहे तीन भारतीय क्वारंटीन
विज्ञापन
गौरीफंटा। कोरोना को लेकर नेपाल और भारत दोनों देशों में लॉकडाउन है। इसके बाद भी सीमा पार धनगढ़ी-नेपाल से मोहाना नदी जंगल के रास्ते अपने घर भारत जा रहे तीन भारतीय युवकों को गौरीफंटा पुलिस ने पकड़ लिया। तीनों को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल को सौंप दिया। नेपाली पुलिस ने तीनों युवकों को धनगढ़ी में क्वारंटीन किया है।
शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे सीमा पर धनगढ़ी-नेपाल से तीन भारतीय युवक नेपाल की ओर से भारत आने के लिए मोहना नदी पार कर रहे थे। पिलर संख्या 749 के पास से गौरीफंटा पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। गौरीफंटा पुलिस चौकी इंचार्ज शंखधर भट्ट ने बताया कि तीनों को नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल को सौंप दिया है। नेपाल पुलिस ने तीनों को धनगढ़ी में क्वारंटीन के लिए भेज दिया है।