फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

धौरहरा : कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया एक और युवक क्वारंटीन

Fri, 24 Apr 2020 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
corona
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। बहराइच के नानपारा में मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए एक युवक के ससुराल के बच्चों समेत 16 लोगों को क्वारंटीन करने के बाद प्रशासन ने गांव चंदपुरा में सतर्कता बढ़ा दी है। शुक्रवार को प्रशासन ने कोरोना पॉजटिव के संपर्क में आए एक और व्यक्ति को क्वारंटीन कर इन सभी के संपर्क में आए अन्य लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया। चंदपुरा में स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमें लगाई गई हैं, जो घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रहीं हैं।
विज्ञापन

बिहार के तीन तब्लीगी जमातियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कस्बे को हॉट स्पाट घोषित कर सीज कर दिया गया था। जब जमातियों की दूसरी और तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई तो प्रशासन ने राहत महसूस की थी, लेकिन बहराइच जिले के नानपारा तहसील के एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन एक बार फिर से हरकत में आ गया है। बहराइच जिले के कोरोना पॉजिटिव युवक की ससुराल तहसील क्षेत्र के चंदपुरा गांव में है। आठ दिन पूर्व उसकी सास की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने वह पैदल ससुराल आया था। दूसरे दिन पैदल ही चला गया। बहराइच जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने जब इस युवक का ब्लड सैंपल भेजा तो पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अभिषेक प्रताप स्वास्थ्य टीम के साथ बृहस्पतिवार रात चंदपुरा गांव पहुंचे और युवक के संपर्क में आए एक ही परिवार के बच्चों सहित 16 लोगों को क्वारंटीन किया। सुबह जब पता चला कि युवक गांव के एक और व्यक्ति से मिला था तो पुलिस ने उसे भी पकड़ कर राजकीय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया। गांव को सील कर बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अभिषेक प्रताप ने गांव पहुंचकर लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी। एसडीएम ने बताया कि गांव की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है। यहां भी होम डिलीवरी सिस्टम लागू करने के लिए पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमें लगाई गई हैं, जो घरों में जाकर स्क्रीनिंग कर रहीं हैं।
विज्ञापन

क्वारंटीन किए गए 17 लोगों के ब्लड सैंपल भेजे
धौरहरा एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि चंदपुरा गांव के क्वारंटीन किए गए 17 लोगों के ब्लड सैंपल भेजे जा रहे हैं, जिसमें एक साल की बच्ची भी है। यह सभी बहराइच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के संपर्क में आए थे। यह लोग किन किन लोगों के संपर्क में आए उनकी भी स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवक की पत्नी और बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव
धौरहरा बहराइच में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक के बच्चों और पत्नी को भी उसके साथ ही बहराइच में क्वारंटीन किया गया था। पत्नी व बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि मेरी बहराइच प्रशासन से बात हुई है, जिसमें वहां के अधिकारियों ने बताया है कि पॉजिटिव युवक की पत्नी और दो बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव है। यह एक राहत भरी खबर है।

बहराइच सीमा पूरी तरह सील, आना-जाना बंद
धौरहरा बहराइच सीमा जो नेपाल राष्ट्र को जोड़ती है, उसे बैरिकेडिंग कर पूरी तरह सील कर दिया गया था। अब इस सीमा से कोई भी व्यक्ति आ-जा नहीं सकेगा। यहां पर दोनों जनपदों की पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी तैनात है। बहराइच और श्रावस्ती जिलों में मिले कोरोना पॉजिटिव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। धौरहरा और बहराइच सीमा पर बने जालिम नगर पुल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अब इस पुल से कोई भी आ जा नहीं सकेगा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें थर्मल स्क्रीनिंग भी कर रहीं हैं। सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि सीतापुर और बहराइच सीमा पर पहले से सील कर निगरानी की जा रही थी पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की वजह से इस सीमा को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed