{"_id":"5ea1ba2d8ebc3e907664a85e","slug":"corona-lakhimpur-news-bly403594768","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क मिले तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए एसपी पूनम ने जिले के सभी पुलिस दफ्तरों, थानों और चौकियों को दिन में दो बार सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं। मास्क न लगाने और सामाजिक दूरी से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश सभी सीओ और थाना प्रभारियों को दिए हैं।
एसपी पूनम ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए जिले के सभी पुलिस दफ्तर, थाना और चौकियों को दिन में दो बार सैनिटाइज कराया जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी थानों और चौकियों का प्रतिदिन निरीक्षण कर इसकी चेकिंग करेंगे। उन्होंने सभी सीओ को इस आदेश को प्रभावी ढंग से लागू कराने के आदेश दिए हैं। एसपी ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई मास्क या मुंह पर गमछा लपेटे नहीं मिलता है। बैंकों, बाजार आदि जगह सामाजिक दूरी को नजर अंदाज कर रहा है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोटा के क्वारंटीन छात्रों की पुलिस करेगी चेकिंग
एसपी पूनम ने बताया कि कोटा से आए जिले के 98 छात्रों को होम क्वारंटीन किया गया है। इन क्वारंटीन छात्रों की संबंधित थाना, चौकी और बीट सिपाही चेकिंग करेंगे। यह देखेंगे कि छात्र एकांत में है या परिवार के संपर्क में है। उसमें कोरोना संक्रमण जैसे कोई लक्षण तो नहीं है।
विज्ञापन
इधर, कोटा से लौटी एक छात्रा के पिता लोकेश कुमार गुप्त ने विद्यार्थियों की पुन: जांच कराने की मांग की है।
लोकेश कुमार गुप्त ने बताया कि 19 अप्रैल दोपहर से शाम तक उनकी बेटी सहित काफी विद्यार्थी कोटा से अलग-अलग बस से चले थे। कोटा से सभी विद्यार्थी सामाजिक दूरी के साथ बसों में बिठाए गए थे, किंतु आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी में बस बदल दी गई। सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर एक बस में 50 से 55 विद्यार्थियों को बिठा दिया गया। बस बदलने के नाम पर यहां विद्यार्थियों को मैदान में पांच घंटे भटकना पड़ा। उनका आरोप है कि लंच पैकेट भी खराब दिए गए।
इधर, कोटा में तो विद्यार्थियों से पूरा पता लिया गया था किंतु लाई गई बसों में और बाथम वैश्य धर्मशाला में विद्यार्थियों का पूरा पता नोट नहीं किया गया अब उन्हें फोन कर पता लिया जा रहा है ।