{"_id":"5e99ca138ebc3e7739220eff","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4029696194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचा था कोरोना का हल्ला, जांच में युवक की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मचा था कोरोना का हल्ला, जांच में युवक की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। कुकरा गांव में चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत के बाद उसके कोरोना से जान जाने के मचे हल्ले के बाद शव से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
एसडीएम गोला अखिलेश यादव ने बताया कि कुकरा गांव में मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत की जानकारी मिलने पर कोरोना संदिग्ध की आशंका के चलते डीएम के निर्देश पर जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक युवक के शव से नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा था। साथ ही मृतक के पिता को खांसी की शिकायत पर उसका भी सैंपल लिया गया था। एसडीएम ने बताया कि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बावजूद इसके परिवार को क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि गोला तहसील कोरोना मुक्त है। एसडीएम ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने और मास्क पहनने की ताकीद की।
उधर बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. केके रंजन ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बड़े शहरों से पलायन करके यहां पहुंचे लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटरों पर रुके लोगों में अधिकतर को जांच के बाद घर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबधित लोगों की सेहत की लगातार निगरानी कर रही हैं।