Corona Update: लखीमपुर खीरी में कोरोना के नौ मरीज मिले, अब एक्टिव मामलों की संख्या 15
लखीमपुर खीरी में कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार मिल रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हो गई है।
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे। शुक्रवार को 26 दिन बाद फिर सबसे ज्यादा नौ संक्रमित मिले हैं। इसमें तीन लखीमपुर और चार लोग मितौली के रहने वाले हैं। जबकि एक संक्रमित पलिया और एक बेहजम का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों को ट्रेस कर होम क्वारंटीन कर दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गर्मी का मौसम आते ही एक बार फिर से कोराना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। इसके बावजूद हर कदम और हर स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार को आरटीपीसीआर रिपोर्ट में नौ लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें जिला मुख्यालय से लेकर सीएचसी मितौली, बेहजम एवं पलिया के लोग रहने वाले हैं।
जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 79 हो गई है। सक्रिय मामले 15 हो गए हैं। निरंतर संक्रमित मिलने के बावजूद आलम यह है कि भीड़ भाड़ वाली जगहों पर भी लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। इसी कारण संक्रमण का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।
कब कितने मिले संक्रमित
19 मार्च- एक
21 मार्च- एक
24 मार्च- एक
26 मार्च-39
28 मार्च-चार
29 मार्च- दो
दो अप्रैल- दो
तीन अप्रैल- एक
पांच अप्रैल-पांच
छह अप्रैल- तीन
सात अप्रैल- एक
आठ अप्रैल-दो
11 अप्रैल- चार
12 अप्रैल- तीन
13 अप्रैल- तीन
14 अप्रैल- नौ
डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. धनीराम ने बताया कि जिले में अब तक कुल 79 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से 61 लोग स्वस्थ हो गए हैं। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन कराकर संपर्क में आने वालों की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग दो गज की दूरी और मास्क का उपयोग करें। सावधानी ही कोरोना से बचाव है।