{"_id":"61fc366b66ef25751d42f26c","slug":"corona-infection-159-more-including-11-children-found-infected-lakhimpur-news-bly474336067","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण : 11 बच्चों सहित 159 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण : 11 बच्चों सहित 159 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : prayagraj
स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में 710 पॉजिटिव होम क्वारंटीन
3321 संक्रमित हो चुके हैं स्वस्थ, 42 का चल रहा इलाज
लखीमपुर खीरी। जिले में निरंतर कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार की जांच रिपोर्ट में 159 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें 11 बच्चों सहित 23 किशोर-किशोरियां शामिल हैं। एक जनवरी से लेकर अब तक जिले में 4620 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग की देेखरेख में 3321 संक्रमित कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 159 संक्रमित और मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4620 हो गई। राहत की बात यह है कि होम क्वारंटीन रहकर 3321 संक्रमित कोरोना से जंग जीत चुके हैं, जबकि 42 कोरोना पॉजिटिवों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि एक जनवरी से अब तक 89725 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। अभी 710 संक्रमित होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले में जिले का पॉजिटिविटी रेट 5.15 और रिकवरी रेट 71.88 फीसदी है।
जिले में कुल संक्रमित- 4620
बृहस्पतिवार को मिले- 159
होम क्वारंटीन-710
अस्पताल में भर्ती-42
स्वस्थ हुए-3321