{"_id":"5fe38c158ebc3e3bb5293e08","slug":"corona-in-khiri-lakhimpur-news-bly431250652","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरीः 11 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरीः 11 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
Corona in Khiri
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 674 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें नौ पॉजिटिव एवं 665 नेगेटिव हैं। वहीं एक अन्य लैब व एक एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। लखीमपुर तहसील के रामनगर कॉलोनी में एक, हिदायतनगर में एक, तहसील धौरहरा के सीएचसी ईसानगर में एक, तहसील गोला गोकरणनाथ के पटेल संस्थान में एक, तहसील निघासन के बुकरिया तेलियार में चार, उमरा में एक, तहसील मोहम्मदी के सहजना गोकन में एक संक्रमित मिला है।
नेपाल में एक शिक्षक निकला कोरोना पॉजिटिव, स्कूल बंद
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के तहत एक विद्यालय के शिक्षक के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर स्कूल को आठ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
कैलाली जिले की धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के तहत विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल के एक शिक्षक में कोरोना के लक्षण मिले थे। जिसकी मंगलवार को जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिसके चलते स्कूल को आठ दिनों के लिए बंद कर बच्चों को छुट्टी देदी गई है। स्कूल के सभी शिक्षकों और स्टाफ को कोरोना की जांच कराने को कहा गया है। संवाद