फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

घर से निकले बिना मास्क, करानी पड़ी कोरोना जांच

Mon, 30 Nov 2020 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
सदर चौराहे पर बिना मास्क निकलने वालों की हुई कोरोना जांच। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। इसके लिए शहर में जगह जगह पर कैंप लगाकर उन लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं जो लोग बिना मास्क बाजार में घूम रहे हैं। रविवार को सदर चौराहे पर करीब 80 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

दिल्ली में संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हैं। ऐसे में जो लोग घर से बाहर बिना मास्क निकलकर सड़कों पर घूम रहे हैं। उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। इसके लिए रविवार को सदर चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शिविर लगाया। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक करीब 80 लोगों की जांच की गई। इस दौरान टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों के निशाने पर वे लोग रहे, जो बिना मास्क लगाए बाजार में घूम रहे थे।
विज्ञापन

.......
नहीं चेत रहे लोग निकल रहे बिना मास्क
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भले ही जिला प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए तमाम तरीके अपना रहा हो, लेकिन लोग हैं कि मानते ही नहीं। रविवार को भी महिलाएं और पुरुष बिना मास्क बाजार में घूमते रहे। जबकि कोरोना को लेकर इस तरह की लापरवाही मुसीबत बन सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed