फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

सर्दी में लापरवाही बढ़ी तो बढ़ेगा कोरोना संक्रमण

Mon, 30 Nov 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
Corona in Khiri
लखीमपुर खीरी। मौसम में परिवर्तन का असर अब तेजी से दिखने लगा है। दिन में धूप निकलने से गर्मी होने के साथ सुबह व रात में ठंड भी होने लगी है। मौसम के बदले मिजाज से दिन में गर्माहट और रात सर्द होने से वायरल बीमारियां पांव पसार रहीं हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका भी बनने लगी है। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग एहतियात बरतकर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन

सर्दी में तापमान गिरने के साथ सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल एवं एलर्जिक रोग से पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। रोजाना इनसे पीड़ित लोग जिला अस्पताल के फ्लू क्लीनिक पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी के मौसम में वायरल बीमारियां तेजी से पनपती हैं। इसलिए इनसे बचने की जरूरत है। कोरोना के लक्षण भी इनसे मिलते जुलते हैं। इसलिए सर्दी, जुकाम, बुखार आदि को वायरल के लक्षण न मानकर जांच अवश्य कराएं, क्योंकि वायरल होने का भ्रम स्वयं के साथ परिवार वालों के लिए मुसीबत पैदा कर सकता है। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि अगर कहीं संक्रमित हुए तो यह स्थिति बुजुर्गों और गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन

.......
इस तरह करें वायरल से बचाव
- ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करें।
- शारीरिक साफ सफाई रखकर नमक के पानी से गरारा करें।
- सिर और कान को ढककर रखें।
- अस्थमा के मरीज दवाएं साथ रखें। योग और व्यायाम नियमित करें।
- शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
- सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें, ब्लोअर एवं हीटर का उपयोग न करें।
- पीने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करें।
- सरसों के तेल की मालिश करें और काढ़ा पिएं।
- खुले में रखें खाद्य पदार्थ का सेवन बिल्कुल न करें।
- सब्जी, फल आदि अच्छी तरह धोकर खाएं।
.......
इम्यून सिस्टम को प्रभावित होने से बचाएं
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल बताते हैं कि मौसम में बदलाव होते ही इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है। बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय हो जाते हैं। इसके कमजोर होने से बैक्टीरिया आसानी से शरीर में जगह बनाकर अंदर से कमजोर करना शुरू कर देते हैं। वहीं कोरोना को मात देने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है खान पान और दिनचर्या में बदलाव करने की। वहीं कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दो गज की दूरी का पालन करें और मास्क अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
दिल्ली और एनसीआर से लौटने वाले कोरोना जांच अवश्य कराएं
एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित ने देेश की राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली एवं एनसीआर जिलों से आने वालों को कोरोना की जांच कराने के बाद ही घर जाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि जो लोग किसी काम से दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र गए हैं या फिर वहां पर रहने वालों से मुलाकात की है तो अपनी जांच अवश्य कराएं। साथ ही वहां से आने के बाद 14 दिन के होम क्वारंटीन नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed