{"_id":"5fbff86b8ebc3e9bb543159c","slug":"corona-in-khiri-lakhimpur-news-bly428194860","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: बंदिशें तमाम पर सब बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: बंदिशें तमाम पर सब बेकार
विज्ञापन
खपरैल बाजार में बिना मास्क लगाए घूमतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी होने के साथ शासन की तरफ से दिशा-निर्देश पहले से ही जारी हैं, लगातार जागरूकता अभियान भी चल रहा है और पुलिस मास्क न लगाने वालों और सामाजिक दूरी न बनाने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है। बावजूद इसके लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं। आलम तो यह है कि बाजार हो या बस अड्डा या फिर अन्य कोई जगह, हर जगह लोग नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते लोग दिखे।
यह हाल तब है जब जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। दुकानों से थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था गायब हो गई है। करीब 80 फीसदी लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। शहर की प्रमुख खपरैल बाजार, बर्तन मार्केट, सराफ बाजार, किराना बाजार आदि में भारी भीड़भाड़ और चहल पहल रहती है है इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। पुलिस लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार कर रही है, लेकिन लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का ख्याल रख रहे हैं। इससे इन स्थानों पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
------------
अब तक मास्क न होने पर 61266 का चालान, 97 लाख जुर्माना
कोरोना संक्रमण के दौरान गाइड लाइन का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अब तक मास्क न लगाने वाले 61266 लोगों का चालान कर करीब 97 लाख रुपये जुर्माना ठोका हैं, जिसमें करीब 55 लाख रुपये जुर्माने की रकम वसूल हो चुकी है। सामाजिक दूरी न रखने के मामले में 13,228 लोगों पर कार्रवाई हुई और 3535 बाइकों का चालान हुआ।
विज्ञापन
-
नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। जान है तो जहान है। अपील है कि सभी लोग कोविड-19 के नियमों का पालन करें और घरों से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें।
-विजय ढुल, एसपी
--------
सोशल मीडिया पर वायरल संदेश फर्जी
लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ लॉकडाउन का संदेश फर्जी निकला है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हुआ है, जिसमें हर हफ्ते शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन होने की बात कही गई है। यह संदेश पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। अब तक इस तरह का कोई आदेश नहीं आया है।
-
पलिया में आज से जांच के लिए दो जगह मोबाइल वैन रहेंगी
पलियाकलां। कोरोना संक्रमण को लेकर अफसर अलर्ट हो गए हैं। गुरुवार को एसडीएम ने बैठक में बताया कि शुक्रवार को पलिया में कोरोना की जांच के लिए दो मोबाइल वैन मौजूद रहेंगी।
एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में लोगों को संक्रमण से बचाव के तरीके बताए जाएं। जबकि कोरोना जांच के लिए नगर पालिका कांपलेक्स में एक मोबाइल वैन और बीआरसी कार्यालय पर दूसरी वैन खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कोरोना से संबंधित जानकारी हासिल करें और जांच करे। बैठक में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नगर पालिका ईओ महेंद्र कुमार चौधरी, सीएचसी अधीक्षक डॉ एचएन वरुण, ट्रेनी सीओ अजय कुमार, थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
-
कोरोना की वजह से नहीं लगेगा 125 साल पुराना मेला
गुलरिया। पड़रिया तुला में एक शताब्दी से भी पुराना धनुष यज्ञ मेला कोरोना के चलते इस साल नहीं लगेगा।
लखीमपुर दुधवा नेशनल हाईवे पर कस्बा पड़रिया तुला में श्री ठाकुर जी मंदिर बिजुआ स्टेट की महारानी सूरज कुंवरि ने सवा सौ साल पहले धनुष यज्ञ मेले की शुरुआत की थी। उस समय पड़रिया तुला मेले में दूर दूर से दुकानदार आते थे और रासलीला खेलने के लिए वृंदावन मथुरा से नामी गिरामी पार्टियां आती थीं। मेला कार्तिक पूर्णिमा से एक महीने तक चलता था।
मंदिर के प्रमुख बांकेगंज निवासी अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि कोविड 19 के चलते इस वर्ष मेला लगाने की अनुमति नहीं मिली है। संवाद
-
14 नए कोरोना संक्रमित मिले
लखीमपुर खीरी। जनपद में 14 और नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 68 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें चार पॉजिटिव एवं 64 नेगेटिव हैं। वहीं तीन अन्य लैब एवं सात एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट मिली हैं।
लखीमपुर तहसील के राजगढ़ में एक, पटेलनगर में एक, बाजपेई कॉलोनी में एक, मरखापुर में एक, सफियापुर मोतीपुर में एक, पुरानी गल्ला मंडी में तीन, नौरंगाबाद में एक, तहसील धौरहरा के गोविंद शुगर मिल में एक, देवीपुरवा में एक, तहसील मोहम्मदी के पसगवां में एक, तहसील निघासन के बोकरिहा में एक संक्रमित मिला है। संवाद

खपरैल बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR