{"_id":"5f874f038ebc3e9bc36963c3","slug":"corona-in-khiri-lakhimpur-news-bly4234015151","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में 27 कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस की संख्या हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में 27 कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस की संख्या हुई कम
विज्ञापन
Corona in Khiri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमण की गति धीमी जरूर हुई है, लेकिन नए केस मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 27 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं रिकवरी रेट बढ़ने से एक्टिव संक्रमितों की संख्या घटकर 401 रह गई है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 507 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 11 पॉजिटिव एवं 496 नेगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से पांच एवं 19 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। लखीमपुर तहसील के सरवती देवी कॉलोनी में एक, काशीनगर में तीन, छाउछ चौराहा में एक, सुभाषनगर में एक, जोड़ी बंगला में एक, सिकटिया में एक, गोटैयाबाग में एक, कीरतनगर में एक, राजगढ़ में एक, फत्तेपुर सैधरी में एक, गांधीनगर में एक, शमशेरनगर में एक, पदमावती कॉलोनी गढ़ी रोड में एक, टीचर कॉलोनी में एक, अर्जुनपुरवा में एक, तहसील गोला गोकरणनाथ के मनिहार में एक, कुंभी चीनी मिल में एक, राजेंद्रनगर में एक, विलियमगंज जलालपुर में तीन संक्रमित मिले हैं। तहसील मितौली के शहीदपुर में एक, तहसील धौरहरा के गुलरिया में एक संक्रमित मिला है। वहीं एक संक्रमित मरीज को अभी ट्रैक किया जा रहा है।
--
पलिया: 14 दिनों में 36 निकल चुके हैं कोरोना संक्रमित
पलियाकलां। एक अक्तूबर से पलिया इलाके में 36 कोरोना संक्रमित मरीज निकल चुके हैं। बुधवार को भी एसएसबी गदनियां मुख्यालय पर दो कोरोना संक्रमित मिलें।
सभी संक्रमितों के संपर्क में आए हुए लोगों को चिह्नित किया गया है। अधीक्षक डॉ एचएन वरुण ने बताया कि 36 कोरोना मरीजों में 25 होम आइसोलेट हैं। जबकि चार मरीजों को जगसड़ अस्पताल में भेजा जा चुका है। वहीं सात मरीज ऐसे हैं जो अपना इलाज लखनऊ या बरेली में करा रहे हैं। होम आइसोलेट मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है। उधर लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों के बाद भी बाजारों में जहां भीड़ कम नहीं हो रही है वहीं लोग सामाजिक दूरी का पालन करना तो दूर मास्क लगाने से भी परहेज कर रहे हैं। जिससे संक्रमण बढ़ रहा है। संवाद