फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

कंटेन्मेंट जोन गांव कुन्हूंपुर का तहसीलदार ने किया निरीक्षण

Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
corona
गोला गोकर्णनाथ। कंटेन्मेंट जोन घोषित ग्राम पंचायत लंदनपुर के गांव कुन्हूंपुर पहुंचे तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने स्थिति का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाकर घरों में क्वारंटीन रहने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रभारी डॉ. गणेश कुमार, डॉ. एके शुक्ला ने तहसीलदार को बताया कि कोरोना संक्रमित परिवार के छह सदस्यों को आइसोलेसन में क्वारंटीन कर गांव में 596 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। जो सभी स्वस्थ मिले हैं। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि गांव के सभी रास्ते बैरिकेडिंग कर सील कर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह ने तहसीलदार को गांव में भ्रमण कराकर कोरोना संक्रमित परिवार के मुखिया से संपर्क कराया। तहसीलदार ने उन्हें खानपान की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पुलिस, सेहतकर्मियों और ग्राम प्रधान की व्यवस्था चाक चौबंद मिली। डॉ गणेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित परिवार के छह सदस्यों का सैंपल लखनऊ भेजा गया है। जबकि कोरोना संक्रमित युवक का इलाज कोविड-19 सेंटर पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ कुंभी वीरेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल आदि मौजूद रहे।
ग्रामीणों को बांटे एक हजार मास्क ममरी। लंदनपुर ग्राम पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार आजाद ने कुन्हूंपुर गांव के प्रत्येक घर में मास्क वितरित कर सामाजिक दूरी बनाए रखने, बाहरी व्यक्ति को गांव में न घुसने देने और गांव के लोगों के बाहर न जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed