फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona, deepotsava, pm

अंधेरे को चीरकर निकली रोशनी ने किया कोरोना से जंग का एलान

Sun, 05 Apr 2020 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
corona, deepotsava, pm
पीएम की अपील पर लोगों ने जलाए मोमबत्ती और दीये। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना से जंग में अध्यात्म का सहारा भी लोगों को खूब रास आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लोगों ने रविवार की रात ठीक नौ बजे अपने घरों की बालकनी, दरवाजों और छतों पर तेल, घी के दीपक और मोमबत्तियां जलाईं। चारों ओर दिवाली की रात जैसा अद्भुत नजारा दिखा। बच्चों ने भी इस पल का खूब आनंद लिया। लॉकडाउन से कई दिनों तक घर में रहने से उपजी थकान भी मिट गई। कुछ लोगों ने टार्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर कोरोना को हराने का संकल्प लिया। पटाखे दागकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

मोहल्ला: नौरंगाबाद
लोग घरों की बालकनी, दरवाजों आदि पर मोमबत्ती लगाते और दीपक रख रहे थे। बच्चों ने भी इस काम में खूब हाथ बंटाया। मोहल्ले के रामऔतार अग्रवाल ने कहा कि देश एकजुट है..कोरोना हारेगा।
विज्ञापन

मोहल्ला: नईबस्ती
मोहल्ला रोशनी से जगमग था। मोमबत्ती, दियों के अलावा लोग मोबाइल की फ्लैश रोशनी डाल रहे थे। घरों की लाइट बंद रहीं। मोहल्ला निवासी उमाशंकर रस्तोगी, विजय गुप्ता ने कहा कि शहर ने एकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली
कोतवाली सदर और चौकियों पर मोमबत्ती दीये जलाए गए। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक समेत सभी पुलिसकर्मी जलती हुई मोमबत्ती जलाकर खड़े थे।
मेन रोड: शिव मंदिर
शिव मंदिर पर भी बच्चों ने अभिभावकों के साथ दीये जलाए। कोराना महामारी को खत्म करने की भगवान शिव से आराधना की।
सभी ने बढ़चढ़कर की भागीदारी
प्रधानमंत्री के आह्वान पर 22 मार्च 2020 को लोगों ने उत्साह से घरों में थाली, घंटी, शंख आदि बजाए थे। इसके बाद रविवार को रोशनी से कोरोना को हराने के संकल्प में भी शहर से लेकर गांवों तक लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। घरों की लाइट, बल्ब, एलईडी को नौ मिनट तक बंद रखा। अपने स्टेटस और डीपी में जलते दीये की तस्वीरें लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed